DIY Rat Repellent: घर पर अब चीजों को बर्बाद नहीं करेंगे चूहे, इन चीजों के इस्तेमाल कर हमेशा के लिए पाएं उनसे छुटकारा

Updated:
विज्ञापन
diy rat repellent

pic credits: pexels

DIY Rat Repellent: अगर आपके घर पर चूहों की संख्या बढ़ गयी है तो उनसे छुटकारा पाने के लिए अब आपको जहर या फिर किसी और चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप हमेशा के लिए चीजों को बर्बाद करने वाले इन चूहों से छुटकारा पा सकते हैं.

विज्ञापन

DIY Rat Repellent: हमारे घरों में चूहों का होना एक आम बात है. ये आपको कभी भी घर पर देखने को मिल सकते हैं. कभी किचन में दौड़ते हुए तो कभी स्टोर रूम में चीजों को बर्बाद करते हुए. चूहों के होने से सिर्फ चीजें ही खराब नहीं होती है बल्कि कई बार इनकी वजह से हमारे सेहत को भी नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की और मददगार साबित होने वाली है जिनके घर पर चूहों ने उत्पात मचा रखा है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आपको इन तबाही मचाने वाले चूहों से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

काली मिर्च के पाउडर का इस्तेमाल

अगर आप चूहों की समस्या से जूझ रहे हैं तो उनसे छुटकारा पाने के लिए काली मिर्च के पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए. काली मिर्च की गंध इतनी तेज होती है कि चूहे इसे महसूस करते ही दूर भागने लग जाते हैं. कलाई मिर्च के पाउडर को आपको उन जगहों पर अच्छे से छिड़क देना है जहां पर आपको ये चूहे बार-बार दिखाई देते हैं.

ये भी पढ़ें: DIY Cockroach Repellent: घर पर हर जगह दिख रहे घिनौने कॉकरोच? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: आटे से निकल रहे सफेद कीड़े? घबराएं नहीं, इस तरह पाएं छुटकारा

इन ऑयल्स का करें इस्तेमाल

चीजों को बर्बाद करने वाले इन चूहों से छुटकारा पाने के लिए आपको लौंग या फिर पुदीने के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए. इनकी गंध इतनी ज्यादा तेज होती है कि चूहे इसे पल भर के लिए भी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं. आपको रूई के छोटे टुकड़ों को ले लेना है और इन्हें तेल में भिगोकर घर की उन जगहों पर रख दना है जहां पर ये चूहे सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं.

घर की सफाई का रखें ख्याल

इन चूहों से छुटकारा पाने का एक तरीका यह भी है कि आप अपने घर की साफ-सफाई का ख्याल रखें. जब आपका घर साफ होगा तो वे खुद ही यहां नहीं रहेंगे. इसके अलावा इन चूहों को घर में घुसने से रोकने का एक तरीका यह भी है कि ये जिस रस्ते से आते हैं आप उन्हें हमेशा के लिए बंद करके छोड़ दें. इसके अलावा अगर आप चूहों से होने वाली बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं तो आपको खाने-पीने की सभी चीजों को ढककर रखना भी शुरू कर देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: तवे पर जम गयी मोटी काली परत? इस तरह उसे बनाएं नये जैसा

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola