ePaper

DIY Face Mask for Pigmentation: सिर्फ 2 घरेलू चीजों से हटाएं चेहरे के दाग-धब्बे,पाएं नेचुरल ग्लो

Updated at : 20 Jul 2025 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
Glowing Skin Juice

Glowing Skin Juice

DIY Face Mask for Pigmentation: पुराने दाग-धब्बे हों या पिगमेंटेशन की समस्या अब घर पर बनाएं यह असरदार फेस मास्क और निखारें अपनी स्किन वो भी बिना किसी महंगे प्रोडक्ट के.

विज्ञापन

DIY Face Mask for Pigmentation: चेहरे के दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन आपकी खूबसूरती को फीका कर सकते हैं लेकिन हर बार महंगे क्रीम और ट्रीटमेंट लेना संभव नहीं होता. ऐसे में घरेलू उपाय ही सबसे बेहतर होते हैं.अगर आप भी एक ऐसा नुस्खा ढूंढ रहे हैं जो बिना साइड इफेक्ट्स के आपकी त्वचा को साफ और चमकदार बना दे तो सिर्फ दो चीजों शहद और दालचीनी से बना यह फेस मास्क आपकी स्किन के लिए कमाल कर सकता है. यह न सिर्फ दाग-धब्बों को हल्का करता है बल्कि स्किन को नेचुरल ग्लो भी देता है.

सामग्री

  • 1 चम्मच शुद्ध शहद
  • ½ चम्मच दालचीनी पाउडर

बनाने और लगाने का तरीका

  • एक छोटे बाउल में शहद और दालचीनी पाउडर को अच्छी तरह मिला लें.
  • इस मिश्रण को धीरे-धीरे चेहरे पर लगाएं, खासकर जहां दाग-धब्बे हों.
  • 15 से 20 मिनट तक लगे रहने दें.
  • गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और सॉफ्ट टॉवल से हल्के हाथों से पोंछ लें़
  • हफ्ते में 2–3 बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल करें.

दालचीनी और शहद पीने के भी हैं कई फायदे

कैसे बनाएं

  • 1 गिलास गुनगुना पानी
  • 1 चम्मच शहद
  • 1 चुटकी दालचीनी
  • यह ड्रिंक आपकी स्किन को अंदर से डिटॉक्स करता है और संक्रमण से लड़ने की ताकत भी बढ़ाता है.

Also Read :Bangles Designs for Women: हाथों में जब खनकेगी चूड़ियां,खूबसूरती में लगेगा चार चांद

Also Read : Monsoon Lipstick Colors: बारिश में भी दिखें स्टाइलिश,जानें कौन सा रंग है आपके लिए बेस्ट

Also Read : Latest Silver Bracelet Design: दिखें सबसे अलग, ट्राय करें घुंघरू वाले ब्रासलेट के ये ट्रेंडी डिजाइन

Also Read : Best lipstick Colors For Summer: अगर आप भी दिखना चाहती हैं ग्लैमरस, तो इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर करें ट्राय

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

Also Read : Red Bangles Styling Tips: साजन जी को करना है इम्प्रेस तो पहनें लाल रंग की चूड़ियां,फिर देंखे कमाल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola