Bajra Roti Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं देसी स्टाइल बाजरे की रोटी, जानें आसान रेसिपी
Published by : Priya Gupta Updated At : 04 Oct 2025 8:24 AM
Bajra Roti Recipe (AI image)
Bajra Roti Recipe: सुबह के नाश्ते में आप आसानी से घर पर बाजरे की रोटी बना सकते हैं. ये रोटी हेल्दी होने के साथ गरमा-गरम साग या सब्जी के साथ खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती हैं.
Bajra Roti Recipe: नाश्ते में रोज सुबह घर पर गेहूं के आटे की रोटी बनती हैं, ऐसे में आप नाश्ते में बाजरे की रोटी भी आसानी से तैयार कर सकते हैं. ये हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं. इसमें आयरन, फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को सही रखता है और बॉडी में एनर्जी लाने में हेल्प भी करता है. बाजरे की रोटी बनाने में आपको ज्यादा मेहनत और सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, किचन में रखी कुछ सामग्री और बाजरे के आटे से आप इसे रेडी कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में घर पर गरमा-गरम बाजरे की रोटी बनाने का आसान तरीका.
बाजरे की रोटी बनाने के लिए सामग्री
- बाजरे का आटा – 2 कप
- गुनगुना पानी – आवश्यकतानुसार
- घी – रोटी में डालने के लिए
- नमक – स्वादानुसार
यह भी पढ़ें-Makki Ki Roti: पंजाबी स्वाद का असली टेस्ट, बनाएं गरमा-गरम मक्की की रोटी
यह भी पढ़ें- Tandoori Roti: घर आए मेहमानों के लिए बनाएं रेस्टोरेंट जैसी तंदूरी रोटी
बाजरे की रोटी बनाने की विधि
- सबसे पहले बाजरे के आटे को बड़े बर्तन में डालकर उसमें स्वादानुसार नमक डालें. इसके बाद अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए आटे को नरम गूंथ लें. गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
- अब एक लोई को हाथ से दबाकर या बेलन से मोटी रोटी बेल लें. गैस में तव गर्म करें, जब तवा गर्म हो जाए तो उसमें बेली हुई रोटी डालकर मध्यम आंच पर सेंकें. रोटी को दोनों तरफ से अच्छे से पकाएं और हल्का दबाते हुए फुला लें.
- तैयार हुए बाजरे की रोटी पर घी लगाकर गरमा-गरम सब्जी या साग के साथ सर्व करें और स्वाद का आनंद लें.
यह भी पढ़ें- Rumali Roti: मुगलई स्वाद अब घर पर, बनाएं होटल जैसी पतली और नरम रुमाली रोटी
यह भी पढ़ें- Kulcha Recipe: पंजाबी फूड का मजा अब घर में, ढाबा स्टाइल में बनाएं मशहूर कुलचा
यह भी पढ़ें- How To Make Perfect Gol Roti: अब नहीं बनेगी टेढ़ी-मेढ़ी रोटी, जानें एकदम गोल रोटियां बनाने का आसान तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










