ePaper

Dahi Kabab Recipe: नाश्ते में बनाएं क्रंची और चटपटे दही कबाब, नोट करें रेसिपी

Updated at : 15 Apr 2025 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
Dahi Kabab Recipe

Dahi Kabab Recipe

Dahi Kabab Recipe: दही से बने ये क्रंची और चटपटे कबाब सभी के फेवरेट हो जाएंगे और सब आपकी तारीफ करेंगे. आइए जानते हैं क्रंची और चटपटे दही कबाब बनाने की आसान विधि.

विज्ञापन

Dahi Kabab Recipe: शाम का नाश्ता हो या सुबह का ब्रेकफास्ट, हेल्दी और टेस्टी होने पर मजा आ जाता है. आपके नाश्ते को हेल्दी और टेस्टी बनाने के लिए हम आपके लिए एक बेहद खास रेसिपी लेकर आए हैं. हम आपके लिए लाएं हैं दही कबाब की एक ऐसी रेसिपी जो आपके नाश्ते का मजा दोगुना कर देगी. दही से बने ये क्रंची और चटपटे कबाब सभी के फेवरेट हो जाएंगे और सब आपकी तारीफ करेंगे. इस रेसिपी को बनाना इतना आसान है कि आप इसे घर पर आसानी से ट्राई कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं क्रंची और चटपटे दही कबाब बनाने की आसान विधि.

सामग्री

  • दही – 2 कप
  • पनीर (कद्दूकस किया हुआ) – 1 कप
  • बेसन – 1/4 कप
  • प्याज (कटा हुआ) – 1 छोटा
  • अदरक,लहसुन का पेस्ट – 2 बड़े चम्मच
  • गरम मसाला – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी – 1 छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स( पीसे हुए ब्रेड्स) – 1/2 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • धनिया पत्ती – एक मुट्ठी

ये भी पढ़ें: Coconut Rabri Recipe: मुंह में मिठास घोलने वाली नारियल की राबड़ी बनाएं, आसान है विधि

दही कबाब बनाने की विधि

  1. दही कबाब बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में दही डालें. फिर इसमें घिसा हुआ पनीर, प्याज, बेसन, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी, अदरक-लहसुन का पेस्ट, जीरा पाउडर और नमक डाल दें. इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं ताकि एक गाढ़ा मिश्रण बन जाए.
  2. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे कबाब बना लें. एक प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स फैलाएं और बनाए गए कबाब को ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेट लें.
  3. इन कबाब को बटर पेपर लगी बेकिंग ट्रे में रखें और 180 डिग्री सेल्सियस पर लगभग 25-30 मिनट तक बेक करें, जब तक वे सुनहरे भूरे और क्रिस्पी न हो जाएं. अगर चाहें तो इन्हें तेल में भी फ्राई कर सकते हैं.
  4. स्वादिष्ट और चटपटे दही कबाब तैयार हैं. इन्हें गरमा-गरम अपनी पसंदीदा चटनी के साथ परोसें और एन्जॉय करें. 

ये भी पढ़ें: Green Moong Cutlet Recipe: चटपटे और हेल्दी नाश्ते के लिए बनाएं हरे मूंग की टेस्टी कटलेट, आसान है विधि

ये भी पढ़ें: Tamatar Cheela Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वादिष्ट और सेहतमंद टमाटर का चीला, नोट करें आसान रेसिपी

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola