ePaper

Green Moong Cutlet Recipe: चटपटे और हेल्दी नाश्ते के लिए बनाएं हरे मूंग की टेस्टी कटलेट, आसान है विधि

Updated at : 12 Apr 2025 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
Green Moong Cutlet Recipe

Green Moong Cutlet Recipe

Green Moong Cutlet Recipe: आइये जानते हैं ग्रीन मूंग दाल कटलेट बनाने की आसान विधि.

विज्ञापन

Green Moong Cutlet Recipe: कोई मेहमान आने वाले हैं या खुद चटपटे खाने की क्रेविंग हो रही है, अक्सर ऐसे समय में हमें ऐसी रेसिपी की तलाश होती है जो कम समय में आसानी से तैयार हो जाए और स्वादिष्ट भी हो. ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ग्रीन मूंग दाल कटलेट की एक आसान और स्वादिष्ट रेसिपी. यह रेसिपी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि पौष्टिक तत्वों से भी भरपूर है. आप इसे आसानी से जल्दबाजी में भी बनाकर अपने परिवार और मेहमानों को परोस सकते हैं और खुद भी एन्जॉय कर सकते हैं. तो आइये जानते हैं ग्रीन मूंग दाल कटलेट बनाने की आसान विधि.

सामग्री

  • हरी मूंग (भिगोई हुई) – 1 कप
  • पोहा – 1 कप
  • प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1
  • हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 4
  • अदरक (बारीक कटा हुआ) – 1 इंच
  • धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई) – 1/2 कप
  • बेसन – 2 बड़े चम्मच
  • जीरा पाउडर – 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए

हरी मूंग की टिक्की बनाने की विधि

  1. मूंग कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले हरी मूंग को रात भर या 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद मूंग को पानी से अलग कर लें और मिक्सी में मोटा पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.
  2. अब पोहे को एक बार अच्छे से पानी से धो लें और पानी निकाल कर अलग रख दें. एक पैन में बेसन को धीमी आंच पर भूनें जब तक वह हल्का भूरा न हो जाए और खुशबू न आने लगे.
  3. एक बड़े बाउल में हरी मूंग का पेस्ट, पोहा, बेसन, प्याज, मिर्च, अदरक का पेस्ट और धनिया पत्ती मिलाएं. इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला दें.
  4. अब मिश्रण को छोटे-छोटे या मध्यम आकार के गोल आकार में बना लें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें. फिर हरी चटनी और/या केचअप के साथ गरमा गरम परोसें और एन्जॉय करें.

ये भी पढ़ें: Tamatar Cheela Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वादिष्ट और सेहतमंद टमाटर का चीला, नोट करें आसान रेसिपी

ये भी पढ़ें: Stuffed Palak Idli Recipe: ब्रेकफास्ट में इडली बनाएं नए अंदाज में, नोट करें पालक इडली बनाने की रेसिपी

ये भी पढ़ें: Aloo Pyaz Pakoda Recipe: चाय की चुस्की के साथ खाएं क्रिस्पी पकोड़े, आसान है रेसिपी

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola