ePaper

Curly Hair Care in Summer: अब बेफिक्र होकर खुले रखें अपने घुंघराले बालों को, ये टिप्स आएंगे आपके काम

Updated at : 20 Apr 2025 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
curly hair tips

Curly Hair Care in Summer: अगर बालों की देखभाल अच्छे से नहीं किया जाए तो बाल बेजान हो जाते हैं. कर्ली बालों को मैनेज करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. अगर आपके बाल भी कर्ली हैं तो आप बालों के लिए इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

विज्ञापन

Curly Hair Care in Summer: गर्मी का सीजन पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है. गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्किन और बालों पर नजर आता है. इस मौसम में बाल सबसे अधिक डैमेज होते हैं और अगर बाल घुंघराले हैं तो यह समस्या और बढ़ जाती है. कर्ली बालों को मैनेज करना बहुत मुश्किल टास्क है. गर्मी में धूप और पसीने से बाल खराब होने लगते हैं और आपके लुक को खराब करते हैं. इन तरीकों से आप अपने कर्ली हेयर की केयर कर सकते हैं.

सही डाइट

बालों सिर्फ धोने और सफाई रखने से मजबूत नहीं होते हैं. अगर आप भी मजबूत बाल पाना चाहते हैं तो अपने डाइट को हेल्दी रखें. गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या होना आम है. पानी की कमी के कारण भी बाल कमजोर हो जाते हैं.

रूखे बालों के लिए 

गर्मी में बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं इसका कारण सही कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं करना हो सकता है. कंडीशनर का इस्तेमाल बालों को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है. 

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: आपके किचन में मिलने वाला यह मसाला बालों के लिए है वरदान, जानें इसके गजब के फायदे

बालों को साफ करने का तरीका

कई लोगों को अक्सर बाल धोने की आदत होती है. ये आदत सीधे और कर्ली बालों के लिए हानिकारक है. बालों में शैंपू का ज्यादा इस्तेमाल बालों को ड्राई बनाता है. आप कर्ली बालों को धोने के लिए सही शैंपू का इस्तेमाल करें. कर्ली बालों के लिए सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए.

इस तरीके से करें प्रोटेक्ट

गर्मी में धूप के कारण बाल डैमेज होते हैं. इससे बचने के लिए आप धूप में बालों को ढककर निकलें. आप छाते, स्क्राफ या फिर टोपी का यूज करें. अगर आप बालों को स्टाइल करते हैं तो सिंपल हेयर स्टाइल रखें. बालों को ज्यादा कस के न बांधे. बालों को स्टाइल करने के लिए हीट स्टाइलिंग का कम इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: लहराते बालों को देखकर ठहर जाएगी सबकी नजरें, इन तरीकों से पाएं सिल्की सॉफ्ट हेयर

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola