Coronavirus का ऐसा खौफ : दिल्ली, मुंबई या गुजरात से आने वालों को झारखंड के इस गांव में नहीं मिल रहा प्रवेश

coronavirus fear in koderma district of jharkhand after death of man returned from surat district of gujarat मरकच्चो (कोडरमा) : झारखंड के कोडरमा जिला में कोरोना वायरस का खौफ फैल गया है. गुजरात के सूरत से लौटे एक व्यक्ति की मौत के बाद कोडरमा के मरकच्चो में हड़कंप मच गया है. मेडिकल टीम गांव में पहुंच गयी है, koderma COVID19 fear, coronavirus, COVID19 fear in koderma district, jharkhand, Coronavirus का ऐसा खौफ : दिल्ली, मुंबई या गुजरात से आने वालों को झारखंड के इस गांव में नहीं मिल रहा प्रवेश
मुन्ना सिंह
मरकच्चो (कोडरमा) : झारखंड (Jharkhand) कोडरमा जिला (Koderma District) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का खौफ फैल गया है. गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat) से लौटे एक व्यक्ति की मौत के बाद कोडरमा के मरकच्चो (Markacho) में हड़कंप मच गया है. मेडिकल टीम (Medical Team) गांव में पहुंच गयी है.
जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित नवलसाही थाना क्षेत्र के डगरनवा अरैया में सूरत से लौटे एक युवक की मौत के बाद शुक्रवार (20 मार्च, 2020) को यहां हड़कंप मच गया. कोरोना वायरस को लेकर उड़ी अफवाह के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची.
हालांकि, जांच के दौरान प्रथम दृष्ट्या मामला कोरोना का नहीं लगा. बताया गया कि डोभा में डूबने से युवक की मौत हुई है. इससे पहले युवक को सांस लेने में परेशानी की बात सामने आयी थी. गांव में पहुंचे सिविल सर्जन ने इस तरह की किसी भी बात से इन्कार किया है.
मृतक की पहचान अशोक कुमार (पिता गणेश कुमार) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह यह अफवाह उड़ी की मुंबई से लौटे 4 लोगों में से एक को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. बाद में उसकी मौत हो गयी.
ऐसी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. सिविल सर्जन डॉक्टर पार्वती कुमारी नाग, जिला रिस्पांस टीम के डॉ मनोज कुमार व पूरी टीम गांव पहुंची. टीम ने विस्तृत जानकारी ली, तो पता चला कि युवक पिछले गुरुवार को सूरत से लौटा था. नहाने के क्रम में वह डूब गया.
कोरोना को लेकर भय के माहौल के बीच लोग मुंबई व दिल्ली सहित अन्य शहरों से आने वाले लोगों को गांव में प्रवेश करने नहीं दे रहे हैं. इस बीच, संदिग्ध अवस्था में एक की मौत ने कोरोना वायरस के खौफ को हवा दे दी.
सिविल सर्जन डॉक्टर नाग ने बताया कि कोरोना जैसी कोई बात नहीं है. फिर भी एहतियात के तौर पर मृतक के शव का अंत्यपरीक्षण कराया जायेगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा.
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी से निबटने के लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ झारखंड सरकार भी गंभीर है. यही वजह है कि राज्य सरकार ने 15 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल्स को बंद करने के निर्देश दिये हैं.
इतना ही नहीं, सरकारी अधिकारियों के कार्यालय आने-जाने के लिए भी सरकार की ओर से विशेष दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं. हेमंत सोरेन की सरकार ने स्पष्ट कहा है कि जिस किसी व्यक्ति पर शक हो, उसकी जांच की जाये. यदि कोई संदिग्ध जांच कराने से इन्कार करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई के भी आदेश दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




