ePaper

Coconut Milk Facial at Home: घर पर पाएं नेचुरल ग्लो नारियल दूध फेशियल मास्क से

Updated at : 03 May 2025 2:12 PM (IST)
विज्ञापन
Coconut Milk Facial at Home: घर पर पाएं नेचुरल ग्लो नारियल दूध फेशियल मास्क से

Coconut Milk Facial at Home: नारियल दूध से घर पर करें फेशियल और पाएं पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान तरीका.

विज्ञापन

Coconut Milk Facial at Home: खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महंगे पार्लर जाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे भी अपनी स्किन का ख्याल रख सकते हैं, वो भी बिल्कुल नेचुरल तरीके से. नारियल दूध (Coconut Milk) स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह स्किन को हाइड्रेट करता है, डेड स्किन हटाता है और नेचुरल ग्लो देता है.

How to Make Coconut Milk Face Pack at Home: घर पर नारियल दूध फेशियल मास्क कैसे बनाएं

Coconut oil for alternative therapy

नारियल दूध फेशियल मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए – 2 चम्मच नारियल दूध, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच बेसन. इन तीनों चीज़ों को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें. यह मास्क त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ गहराई से साफ भी करता है. इस मास्क को चेहरे पर लगाकर 15–20 मिनट तक सूखने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें. ये मास्क त्वचा को मुलायम, चमकदार और हेल्दी बनाता है. यदि आपकी स्किन ड्राई है तो इसमें 2-3 बूंद नारियल तेल भी मिला सकती हैं.

Coconut Milk Facial Step by Step: घर पर नारियल दूध फेशियल करने का तरीका

  1. सबसे पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से साफ करें. इसके बाद कॉटन बॉल की मदद से थोड़ा नारियल दूध लें और चेहरे पर अच्छे से लगाएं. हल्के हाथों से मसाज करें ताकि स्किन की गंदगी बाहर निकल जाए.
  2. 1 चम्मच चावल का आटा लें और उसमें 2 चम्मच नारियल दूध मिलाएं. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 2-3 मिनट हल्के हाथों से स्क्रब करें. यह डेड स्किन हटाकर स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है.
  3. गरम पानी में तौलिया डुबोकर चेहरे पर रखें या स्टीमर का इस्तेमाल करें. इससे पोर्स ओपन होंगे और स्किन गहराई से साफ होगी.
  4. 2 चम्मच नारियल दूध में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी या बेसन मिलाएं. इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें. सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें.
  5. गुलाब जल को टोनर की तरह चेहरे पर छिड़कें. इसके बाद थोड़ा नारियल दूध लें और हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें. इसे आप नाइट क्रीम की तरह भी छोड़ सकते हैं.

Also Read: Almond Oil Skincare Benefits: आलमंड ऑयल मसाज से चेहरे की खूबसूरती में इजाफा, जानें इसके फायदे

Benefits of Coconut Milk for Skin: नारियल दूध के फायदे स्किन के लिये

Pre Holi Skin Care Tips
Pre holi skin care tips
  • स्किन को देता है डीप हाइड्रेशन
  • सूखी और बेजान त्वचा में लाता है नमी
  • स्किन टोन करता है और दाग-धब्बे करता है हल्का
  • स्किन को देता है नेचुरल ग्लो और चमक

अगर आप हर हफ्ते एक बार नारियल दूध फेशियल करें, तो कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग नजर आएगी.

Also Read: 5 Beauty Tips for Brides Before Marriage: शादी से पहले दुल्हन ध्यान दे इन 5 ब्यूटी टिप्स पर, चांद सा निखरेगा रंग

Also Read: Ice massage benefits: चेहरे पर रोज आइस मसाज करने से क्या होता है? जानें

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola