ePaper

Coconut Ladoo Recipe: बेसन के लड्डू भी भूल जाएंगे,जब चखेंगे नारियल से बने ये स्वादिष्ट लड्डू

Updated at : 05 Sep 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
Coconut Ladoo Recipe: बेसन के लड्डू भी भूल जाएंगे,जब चखेंगे नारियल से बने ये स्वादिष्ट लड्डू

Coconut Ladoo Recipe: नारियल के लड्डू खाने में जितने स्वादिष्ट लगते हैं उन्हें बनाना उतना ही आसान है.तो चलिए बेसन के लड्डू को कुछ देर के लिए भूल जाइए और आज ही बनाइए नारियल के ये बेहद स्वादिष्ट और लाजवाब लड्डू.

विज्ञापन

Coconut Ladoo Recipe: अगर आप बेसन के लड्डू खाकर ऊब चुके हैं और कुछ नया स्वाद चाहते हैं तो ये नारियल से बने स्वादिष्ट लड्डू आपके लिए परफेक्ट है. जी हां नारियल के लड्डू खाने में जितने स्वादिष्ट लगते हैं उन्हें बनाना उतना ही आसान है. खास बात यह है कि यह रेसिपी इतनी झटपट बनती है कि आपको घंटों किचन में पसीना बहाने की जरुरत नहीं है. ये लड्डू न सिर्फ आपके मेहमानों को हैरान कर देंगे बल्कि इनकी खुशबू से पूरा घर महक उठेगा. तो चलिए बेसन के लड्डू को कुछ देर के लिए भूल जाइए और आज ही बनाइए नारियल के ये बेहद स्वादिष्ट और लाजवाब लड्डू.

सामग्री

  • ताजा या सूखा नारियल – 2 कप
  • दूध – 1/2 कप
  • चीनी – 1 कप (स्वाद अनुसार कम/ज्यादा कर सकते हैं)
  • घी – 2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच
  • काजू/किशमिश – गार्निश के लिए

बनाने की विधि

  • नारियल और दूध मिलाएं: एक नॉन-स्टिक पैन में नारियल और दूध डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • चीनी डालें और पकाएं: इसमें चीनी डालें और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं.मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो घी डालें.
  • इलायची पाउडर मिलाएं: स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं.
  • मिश्रण को ठंडा करें: मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें ताकि हाथ से लड्डू बनाया जा सके.
  • लड्डू बनाएं: हाथों में घी लगाकर मिश्रण से छोटे-छोटे गोल लड्डू बनाएं.ऊपर से काजू या किशमिश से सजाएं.
  • सर्व करें: स्वादिष्ट, नरम और जल्दी बनने वाले नारियल के लड्डू तैयार हैं.इन्हें फ्रिज में रखकर 5 से 7 दिन तक स्टोर किया जा सकता है.

Also Read : Quick Burfi Recipe: 10 मिनट में बनाएं हलवाई जैसी स्वादिष्ट बर्फी

Also Read : Kela Malpua Recipe: केला मालपुआ का ट्विस्ट, घर पर बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी डेजर्ट

Also Read : Green Chili Pickle Recipe: मिनटों में बनाएं टेस्टी और चटपटी हरी मिर्च की नीमकी अचार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola