ePaper

Coconut Kheer Recipe in Hindi: मॉडर्न ट्विस्ट के साथ घर पर बनाएं मलाईदार नारियल की खीर

Updated at : 14 May 2025 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
Coconut Kheer Recipe in Hindi: मॉडर्न ट्विस्ट के साथ घर पर बनाएं मलाईदार नारियल की खीर

Coconut Kheer Recipe in Hindi: मलाईदार नारियल की खीर घर पर बनाएं सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स में.

विज्ञापन

Coconut Kheer Recipe in Hindi: घर में कोई भी खास मौका हो तो मिठाई के बिना हर खुशी अधूरी होती है.आज हम लेकर आए हैं पारंपरिक स्वाद के साथ थोड़ा मॉडर्न ट्विस्ट नारियल की मलाईदार खीर. यह खीर न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि इसकी खुशबू और टेक्सचर भी दिल जीतने वाला है.अगर आप कुछ अलग और खास बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है.

सामग्री

  • 1 लीटर दूध (फुल क्रीम)
  • 1/2 कप चावल (बासमती या कोई भी छोटा दाना वाला चावल, धोकर भिगो दें)
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल (ताज़ा या सूखा)
  • 1/2 कप चीनी (स्वादानुसार)
  • 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
  • 8-10 किशमिश
  • 8-10 काजू (बारीक कटे हुए)
  • 2 बड़े चम्मच घी

विधि

  • एक बर्तन में घी गरम करें. उसमें कटे हुए काजू डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. किशमिश डालकर हल्का सा फूलने दें. इन्हें निकालकर अलग रख दें.
  • उसी बर्तन में दूध डालकर उबाल लें.
  • जब दूध उबलने लगे तो आंच धीमी कर दें और भीगे हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • धीमी आंच पर चावल को पकने दें और बीच-बीच में चलाते रहें ताकि वह बर्तन के तले में न लगे.
  • जब चावल लगभग पक जाए और दूध गाढ़ा होने लगे तो कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
  • अब चीनी डालकर मिलाएं और चीनी घुलने तक पकाएं. आप अपनी पसंद के अनुसार चीनी की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं.
  • खीर को धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक और पकाएं जब तक कि वह अच्छी तरह गाढ़ी न हो जाए.
  • अंत में इलायची पाउडर डालकर मिलाएं.
  • भुने हुए काजू और किशमिश से सजाकर गरमागरम या ठंडा परोसें.

Also Read : Momos Recipe: स्ट्रीट स्टाइल वेज मॉमोज बनाएं घर पर, आपकाे देगा क्रिस्पी और स्टीमी मजा

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola