Natural Lip Balm for Winter: सिर्फ 2 चीजों से बनाएं घर पर नेचुरल लिप बाम, सर्दियों में होंठ रहेंगे मुलायम और गुलाबी 

Updated:
विज्ञापन
Natural Lip Balm for Winter

Natural Lip Balm for Winter (AI image)

Natural Lip Balm for Winter: बिना ज्यादा पैसा खर्च किए घर पर सिर्फ 2 सामग्री का इस्तेमाल करके आसानी से बनाएं नेचुरल लिप बाम.

विज्ञापन

Natural Lip Balm for Winter: ठंड के मौसम में अक्सर होंठ फट जाते हैं, जिससे चेहरे की खूबसूरती पर भी असर पड़ता है. होंठों को सॉफ्ट रखने के लिए हम अक्सर मार्केट से कई ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदते हैं, जो महंगे होने के साथ होंठों पर काम भी नहीं करते हैं. ऐसे में अगर आप अपने होंठों को नेचुरल तरीके से मुलायम रखने के लिए कोई उपाय ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको घर पर नेचुरल तरीके से सिर्फ 2 सामग्री का इस्तेमाल करके लिप बाम बनाने के बारे में बताएंगे. ये लिप बाम घर पर आसानी से बनने के साथ आपके होंठों को भी मुलायम रखते हैं. 

नेचुरल लिप बाम कैसे बनाएं?

सामग्री 

  • 2 बड़े चम्मच नारियल तेल
  • 1 छोटा चम्मच शुद्ध शहद 
  • 1-2 बूंद एसेंशियल ऑयल ऑप्शन में (जैसे वनीला, पेपरमिंट या लैवेंडर)

Homemade Lip Balm For Winter: सर्दियों में होंठों को फटने से बचाएं, घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम

यह भी पढ़ें: Homemade Lip Balm For Pink Lips: गुलाबी और मुलायम होंठों के लिए नेचुरल चीजों से बनाएं होममेड लिप बाम

विधि 

  • लिप बाम बनाने के लिए एक पैन में नारियल तेल डालकर हल्का गरम करें. 
  • जब नारियल तेल अच्छे से पिघल जाए, तो इसमें शहद और एसेंशियल ऑयल डालकर अच्छे से मिक्स करें. 
  • इसके बाद तैयार हुए लिप बाम को छोटे डिब्बे या लिप बाम ट्यूब्स में डालकर रखें. 
  • लिप बाम अच्छे से ठंडा हो जाने के बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Homemade Face Mask For Glowing Skin: घर बैठे पाएं सैलून जैसा निखार, इस तरह बनाएं DIY फेस मास्क 

यह भी पढ़ें: Homemade Honey Sugar Lip Scrub: फटे होंठों का घरेलू उपाय, शहद और चीनी से बनाएं नेचुरल लिप स्क्रब, पाएं सॉफ्ट और गुलाबी होंठ 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola