Cleaning Tips: जिद्दी दाग होंगे आसानी से दूर, अपनाएं किचन की कैबिनेट को साफ करने के असरदार तरीके

Kitchen cabinet cleaning (AI Image)
Cleaning Tips: किचन की कैबिनेट का इस्तेमाल जरूरी चीजों को स्टोर करने के लिए होता है. लेकिन अगर इसकी नियमित सफाई न की जाए तो ये गंदे हो जाते हैं. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं आसान तरीके किचन की कैबिनेट को साफ करने के.
Cleaning Tips: किसी भी घर में किचन एक बहुत ही अहम जगह होती है. किचन में हर दिन खाना बनाया जाता है इसलिए इस जगह की साफ सफाई पर ध्यान देना जरूरी है. किचन में काम करते टाइम तेल के दाग के कारण कई बार किचन गंदा हो जाता है और किचन की कैबिनेट पर भी जिद्दी दाग जम जाते हैं. किचन की कैबिनेट में चीजों को स्टोर करते हुए चीजें गिर जाती है और ये गंदे हो जाते हैं. ऐसे में इनकी सफाई के लिए आप इन टिप्स को मदद ले सकते हैं.
इस तरीके का करें इस्तेमाल
किचन की कैबिनेट से जिद्दी और चिपचिपे दाग को साफ करने के लिए आप विनेगर यानी सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं. पानी और सिरका को मिक्स कर के एक घोल तैयार कर लें. इसको आप एक स्प्रे बॉटल में डालें. इसको गंदगी के ऊपर छिड़के. जिद्दी दागों को छुड़ाने के लिए आप सॉफ्ट स्पंज का इस्तेमाल करें और कुछ देर के लिए इसे रगड़ें. फिर एक साफ कपड़े की मदद से इसे पोंछ कर साफ कर लें.
यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: अब कांच के बर्तन भी चमकेंगे शीशे जैसे, अपनाएं ये क्लीनिंग टिप्स
ये तरीका आएगा काम
कैबिनेट से जिद्दी दागों को हटाने के लिए आपको बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर दाग पर लगाएं और उसे कुछ देर के लिए रगड़ें. फिर कपड़े की मदद से साफ कर लें. आप नींबू और बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बेकिंग सोडा और नींबू के रस में गर्म पानी को मिलाकर एक घोल तैयार कर लें. अब इस घोल को छिड़के और कुछ देर के लिए छोड़ दें. फिर स्पंज की मदद से रगड़ें और दाग को हटाएं.
यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: तांबे की बोतल को बनाएं चमकदार, इन आसान नुस्खों से हटाएं जिद्दी दाग
यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: पुराने प्लास्टिक कंटेनर को बनाएं चमकदार, अपनाएं ये क्लीनिंग टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










