Cleaning Tips: अब कांच के बर्तन भी चमकेंगे शीशे जैसे, अपनाएं ये क्लीनिंग टिप्स

Updated:
विज्ञापन
glass utensils cleaning tips

glass utensils cleaning tips ( AI Image)

Cleaning Tips: कांच के बर्तन को साफ करने में ध्यान देना पड़ता हैं नहीं तो ये टूट सकते हैं. इन बर्तनों के ऊपर धूल और पानी के निशान पड़ जाने से ये गंदे नजर आते हैं और इनकी खूबसूरती फीकी पड़ जाती है. इन टिप्स से आप ग्लास के बर्तन को आसानी से साफ कर सकते हैं.

विज्ञापन

Cleaning Tips: कांच के बर्तन दिखने में जितने खूबसूरत होते हैं उतना ही मुश्किल है इसे मेंटेन करना. कांच के बर्तन को साफ करने में पूरा ध्यान देना पड़ता हैं नहीं तो ये टूट सकते हैं. कांच के बर्तनों को सही से साफ नहीं किया जाए तो ये धुंधले और गंदे नजर आते हैं और खूबसूरती फीकी पड़ जाती है. अगर आप भी फिर से कांच के बर्तन में नई जैसी चमक चाहते हैं तो आप इन आसान और असरदार टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं बर्तन को साफ करने के टिप्स के बारे में. 

नींबू से पाएं नई जैसी चमक 

नींबू से आप बर्तनों को चमका सकते हैं. नींबू के रस को आप इसके ऊपर लगाकर रखें और फिर इसे हल्के हाथों से साफ करें. पानी से धो कर साफ कर लें. इस तरह से आप आसानी से इन बर्तनों को चमका सकते हैं. 

Cleaning Tips: घी के बर्तन धोने में आती है परेशानी? चिकनाई को करें दूर, चमकाएं इन उपायों से

सिरका का करें इस्तेमाल 

कांच के बर्तनों की चमक को वापस पाने के लिए आप सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं. सिरका यानी विनेगर से आप ग्लास से बने बर्तन के ऊपर लगे दाग-धब्बे को आसानी से हटा सकते हैं. इसके लिए आप गुनगुने पानी में थोड़ा सा सिरका को मिक्स कर दें और बर्तन को इससे साफ करें.  

बेकिंग सोडा की लें मदद 

कांच के बर्तनों को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बेकिंग सोडा दाग को हटाने के लिए एक कारगर तरीका है. आप पानी और बेकिंग सोडा का पेस्ट बना लें और इसे बर्तनों के ऊपर रगड़ें. कुछ देर के बाद आप पानी से इसे साफ कर लें. 

इस बात का रखें ध्यान 

कांच के बर्तन को साफ करने में सावधानी रखना जरूरी है नहीं तो ये टूट सकते हैं या इन पर स्क्रैच पड़ सकता है. साफ करते टाइम आप सॉफ्ट स्क्रबर का यूज करें. जब बर्तन को साफ कर लें तो इसे कॉटन के कपड़े से पोंछ कर रखें. 

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: तांबे की बोतल को बनाएं चमकदार, इन आसान नुस्खों से हटाएं जिद्दी दाग

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: पुराने प्लास्टिक कंटेनर को बनाएं चमकदार, अपनाएं ये क्लीनिंग टिप्स

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola