Chili Parotta Recipe: वायरल स्ट्रीट फूड चिली पराठा अब होगा आपकी थाली में, जानिए रेसिपी

Published by :Shinki Singh
Published at :12 May 2025 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
Chili Parotta Recipe: वायरल स्ट्रीट फूड चिली पराठा अब होगा आपकी थाली में, जानिए रेसिपी

Chili Parotta Recipe : क्रिस्पी पराठा, मसालेदार चटनी और तीखे स्वाद का परफेक्ट मेल. जानिए आसान स्टेप्स में वायरल स्ट्रीट फूड रेसिपी.

विज्ञापन

Chili Parotta Recipe: अगर आप स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं और हर बार कुछ चटपटा और हटके ट्राय करना चाहते हैं तो चिली पराटा आपके लिए एक परफेक्ट डिश है. साउथ इंडिया की गलियों से निकलकर यह तीखा, करारा और मसालेदार व्यंजन आज सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड कर रहा है.क्रिस्पी पराठा के टुकड़े जब तीखी ग्रेवी और चटपटे मसालों के साथ मिलते हैं तो बनता है ऐसा स्वाद जिसे एक बार चखकर कोई भूल नहीं पाता है.तो चलिये आज अपने कीचन में बनाते है यह टेस्टी रेसिपी.

सामग्री

  • पराठाा : 4-5 (बाजार से खरीदी हुई या घर में बनी हुई)
  • प्याज: 1 (लंबे टुकड़ों में कटी हुई)
  • शिमला मिर्च: 1 (लंबे टुकड़ों में कटी हुई)
  • हरी मिर्च: 2-3 (लंबे टुकड़ों में कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 टेबलस्पून
  • सोया सॉस: 1 टेबलस्पून
  • चिली सॉस: 1 टेबलस्पून
  • टोमैटो सॉस: 1 टेबलस्पून
  • विनेगर: 1 टेबलस्पून
  • नमक: स्वाद अनुसार
  • तेल: 2 टेबलस्पून
  • हरी धनिया: सजावट के लिए

विधि

  • पराठा को छोटे टुकड़ों में काटें: परोटा को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • तलना: एक कढ़ाई में तेल गरम करें और कटे हुए पराठा के टुकड़ों को हल्का क्रिस्पी होने तक तल लें.फिर इन्हें एक प्लेट में निकाल लें.
  • सब्जियां भूनना: उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल डालें.इसमें प्याज, शिमला मिर्च, और हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक भूनें.
  • सॉस मिलाना: अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 1 मिनट तक भूनें. फिर सोया सॉस, चिली सॉस, टोमैटो सॉस और विनेगर डालकर अच्छे से मिला लें.
  • पराठा मिलाना: तले हुए पराठा के टुकड़ों को इस सॉस मिश्रण में डालें और अच्छे से मिला लें ताकि सॉस सभी टुकड़ों में समा जाए.
  • पकाना: इस मिश्रण को 2-3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें ताकि सभी फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं.
  • सजावट: हरी धनिया से सजाकर गरमागरम परोसें.

Also Read : Momos Recipe: स्ट्रीट स्टाइल वेज मॉमोज बनाएं घर पर, आपकाे देगा क्रिस्पी और स्टीमी मजा

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola