Chia Seeds: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है चिया सीड्स, बिना सोचे खाने से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की चेतावनी

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 01 Nov 2025 7:03 AM

विज्ञापन

AI generated image

Chia Seeds: चिया सीड्स हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं लेकिन फिर भी कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं लोगों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Chia Seeds: आज के समय में चिया सीड्स का सेवन करना ट्रेंड में शामिल हो चुका है. कई लोग तो ऐसे भी होते हैं जो सुबह सोकर उठते ही सबसे पहले चिया सीड्स का सेवन करना पसंद करते हैं. चिया सीड्स को हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है जिस वजह से ज्यादातर लोग इसका सेवन करना शुरू कर देते हैं. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की है जो लोग बिना सोचे-समझे चिया सीड्स का सेवन करते हैं. आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें चिया सीड्स का सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

लो ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम होने पर

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम है तो आपको कभी भी चिया सीड्स का सेवन नहीं करना चाहिए. चिया सीड्स का सेवन करना इन लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Liver Healing Foods: लिवर को फिर से नया जैसा बना देंगे ये सुपरफूड्स, आज ही डाइट में शामिल करें और देखें फायदा

यह भी पढ़ें: Health Tips: इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अनार, सेहत को फायदे की जगह हो सकते हैं नुकसान

अगर आप लेते हैं ब्लड थिनर्स

ब्लड थिनर्स लेने वालों को गलती से भी चिया सीड्स का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर ये लोग गलती से भी चिया सीड्स खा लेते हैं तो इनमें ब्लीडिंग की प्रॉब्लम बढ़ सकती है.

एलर्जी या स्किन रैशेज होने पर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार जिन लोगों को भी फूड एलर्जी की प्रॉब्लम है या फिर स्किन रैशेज की प्रॉब्लम रहती है उन्हें चिया सीड्स का सेवन करने से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Best Food Combinations: इन पावरफुल कॉम्बिनेशंस से आपके शरीर को होगा डबल फायदा, ट्राई करें और खुद देखें कमाल

डायबिटीज के मरीजों को

डायबिटीज के मरीज अगर चिया सीड्स का सेवन करना चाहते हैं तो उन्हें पहले किसी डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए. अगर वे बिना सोचे इसका सेवन करते हैं तो उन्हें आगे चलकर कई तरह की प्रॉब्लम्स भी हो सकती है.

प्रेग्नेंट और फीडिंग महिलाओं को

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जो भी महिलाएं प्रेग्नेंट हैं या फिर अपने बच्चों को फीड करवा रही हैं उन्हें गलती से भी चिया सीड्स का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आप प्रेग्नेंट हैं या फिर एक फीडिंग मदर हैं तो चिया सीड्स को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Health Tips: बहुत ठंडा पानी पीये बिना नहीं बुझती प्यास? जान लें सेहत को होने वाले नुकसान

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola