ePaper

Cheese Macaroni Recipe: पार्टी या वीकेंड पर बनाएं होटल जैसी क्रीमी और चीजी माइक्रोनी,आसान स्टेप्स में

Updated at : 14 Jul 2025 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
Cheese Macaroni Recipe: पार्टी या वीकेंड पर बनाएं होटल जैसी क्रीमी और चीजी माइक्रोनी,आसान स्टेप्स में

Cheese Macaroni Recipe: अगर आपको भी चीज मैकरोनी खाने का मन कर रहा है तो इस आसान रेसिपी को जरुर ट्राय करें.

विज्ञापन

Cheese Macaroni Recipe: वीकेंड हो या कोई छोटी सी पार्टी चीज मैकरोनी एक ऐसा व्यंजन है जो हर किसी का दिल जीत लेता है. इसकी क्रीमी बनावट और चीज से भरपूर स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है. अक्सर हम सोचते हैं कि होटल जैसी क्रीमी मैकरोनी बनाना बहुत मुश्किल काम है लेकिन अब नहीं हम आपके लिए लाए हैं चीज मैकरोनी की एक आसान रेसिपी जिसे आप कुछ ही आसान स्टेप्स में घर पर बना सकते हैं. तो अब बाहर जाने का इंतजार क्यों जब आप घर बैठे ही लाजवाब और चीजी मैकरोनी का मजा ले सकते हैं.आइए जानते हैं इस आसान रेसिपी को.

सामग्री

  • मैक्रोनी – 1 कप (उबालकर रख लें)
  • दूध – 1 कप
  • मक्खन (बटर) – 1 बड़ा चम्मच
  • मैदा – 1 बड़ा चम्मच
  • चीज़ – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • काली मिर्च – थोड़ा सा
  • ऑरिगेनो या मिक्स हर्ब्स – स्वाद अनुसार (अगर हो तो)

बनाने का तरीका

मैक्रोनी उबालें

  • पानी में थोड़ा नमक डालें और मैक्रोनी को 8 से 10 मिनट तक उबालें.
  • फिर पानी छानकर अलग रख लें.

व्हाइट सॉस बनाएं

  • एक पैन में मक्खन गरम करें.
  • उसमें मैदा डालें और 1 मिनट तक भूनें.
  • अब थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें और चलाते रहें ताकि गांठ न बने.
  • धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट पकाएं जब तक सॉस थोड़ा गाढ़ा हो जाए.

चीज डालें

  • अब इसमें कद्दूकस किया हुआ चीज डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
  • सॉस क्रीमी बन जाएगा.

मैक्रोनी मिलाएं

  • अब उबली हुई मैक्रोनी को इस चीज सॉस में डालें.
  • नमक, काली मिर्च और हर्ब्स मिलाएं.
  • 2 मिनट पकाकर गैस बंद कर दें.

Also Read : Panchamrit Recipe:भोलेनाथ को प्रिय पंचामृत से करें रुद्राभिषेक,सावन में मिलेगा दिव्य आशीर्वाद

Also Read : Kaju Katli Recipe: बस 5 मिनट का जादू, घर पर झट से बन जाएगी लाजवाब मुंह में घुल जाने वाली काजू कतली

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola