ePaper

Chankya Niti on Women: चाणक्य के अनुसार,अगर आपकी पत्नी में हैं ये 4 गुण,तो घर होगा स्वर्ग जैसा

Updated at : 26 Feb 2025 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chankya Niti on Women: आइए जानते हैं उन 4 गुणों के बारे में जो चाणक्य के अनुसार किसी भी घर को स्वर्ग जैसा बना सकते हैं.

विज्ञापन

Chankya Niti on Women: आचार्य चाणक्य जिनकी नीतियां आज भी जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शन का काम करती हैं. चाणक्य की नीतियों में पारिवारिक जीवन और स्त्री के महत्व पर भी गहरी बातें कहीं गई है. उनका मानना था कि एक पत्नी का व्यक्तित्व और गुण परिवार के माहौल को पूरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं. अगर पत्नी में कुछ विशेष गुण हों तो वह न केवल अपने जीवनसाथी के लिए बल्कि पूरे परिवार के लिए सुख, शांति और समृद्धि का स्रोत बन सकती है. आइए जानते हैं उन 4 गुणों के बारे में जो चाणक्य के अनुसार किसी भी घर को स्वर्ग जैसा बना सकते हैं.

जीवनसाथी के कार्यों पर गर्व महसूस करना

यदि कोई महिला अपने पति के कार्यों और उपलब्धियों पर गर्व महसूस करती है और उसकी गलतियों को सुधारने के लिए उसे प्रेरित करती है तो वह एक आदर्श पत्नी होती है.इस प्रकार की महिला परिवार में सुख और शांति लाती है और किसी भी घर को स्वर्ग बना देती है.

प्रत्येक परिस्थिति में साथ खड़ा रहना

जीवन में उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं. लेकिन जब बुरा वक्त आता है तो अगर कोई महिला अपने जीवनसाथी के साथ खड़ी रहती है तो हर मुश्किल आसान हो जाती है. आचार्य चाणक्य के अनुसार इस प्रकार की स्त्री के रहते किसी भी घर में संकट ज्यादा देर तक नहीं टिकता है.

रंग-रूप के बजाय गुणों पर ध्यान देना

आचार्य चाणक्य का मानना था कि एक ऐसी स्त्री जो अपने पति के रूप या धन के बजाय उसके गुणों को अहमियत देती है तो वह जीवनसाथी के साथ सच्ची व निष्ठावान होती है. यह स्त्री उम्र के हर पड़ाव में अपने पति से प्रेम करती है और उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है.

Also Read : Chanakya Niti : चाणक्य के अनुसार अमीर बनने के 8 सीक्रेट्स,जिससे घर में होता है लक्ष्मी का वास

जीवन में लक्ष्य रखना

चाणक्य नीति में यह भी कहा गया है कि वह महिला जो अपने जीवन में कोई स्पष्ट लक्ष्य रखती है और व्यर्थ की बातों में समय नहीं गंवाती वह आदर्श पत्नी साबित होती है.इस तरह की स्त्री अपने जीवनसाथी को भी सफलता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है और घर में खुशहाली लाती है.

Also Read : Chanakya Niti for Successful Life : चाणक्य की सफलता पाने के 3 रहस्यमयी मंत्र, जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola