Chandra Grahan 2022 Time LIVE Updates: भारत में चंद्र ग्रहण समाप्त, इस दिन लगेगा अगला चंद्र ग्रहण
Chandra Grahan 2022 LIVE Updates: साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) 8 नवंबर, 2022 समाप्त हो चुका है. इस दिन कार्तिक पूर्णिमा और इसी दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है. आइए जानते हैं 08 नवंबर को लगने वाले चंद्रग्रहण से संबंधित सभी जानकारियां और इसके प्रभाव के बारे में विस्तार से…
चंद्र ग्रहण समाप्त
चंद्र ग्रहण भारत में समाप्त हो चुका है. अब अलग चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को लगेगा.
चंद्र ग्रहण शुरू, जानें कब समाप्त होगा
चंद्रग्रहण दोपहर दो बजकर 39 मिनट से शुरू हो गया है और 6 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा. भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्रग्रहण तो अन्य हिस्सों में आंशिक ग्रहण नजर आएगा. बताएं आपको कि एक साल में अधिकतम पांच ग्रहण लग सकते हैं.
चंद्र ग्रहण 2022 Live Stream: चंद्र ग्रहण जारी, पल-पल का नजारा देखें यहां…
यहां ग्रहण का देखें लाइव स्ट्रीम
तो साल के आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण को अपने स्मार्टफोन पर ऑनलाइन देख सकते हैं. कई ऑथेंटिक वेबसाइट्स इसे लाइव स्ट्रीम करेंगी. आइए जानते हैं इन वेबसाइट्स की डिटेल्स. LIVE Chandra Grahan 2022- TimeandDate.com
ग्रहण में इन मंत्रों का करें जाप
ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे- मंत्र का जाप करें इससे न सिर्फ वाक सिद्धि प्राप्त होगी बल्कि तमामा बुरी शक्तियों का नाश होगा.
विष्णु जी का मंत्र ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: – का ग्रहण की अवधि में 108 बार मन ही मन जाप करें.
ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:- ये मंत्र मानसिक और शारीरिक कष्टों से मुक्ति दिलाएगा और जीवन में खुशियों का आगमन होगा
चंद्र ग्रहण में चंद्रमा के मंत्रों का जाप करने से मानसिक रोगी भी स्वस्थ हो जाता है. जो गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं वह ॐ सों सोमाय नमः – मंत्र का जाप करें.
ग्रहण के दौरान एकांत वास में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.
कब खत्म होगा चंद्र ग्रहण 2022
चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को शाम 5 बजकर 20 मिनट से दिखना शुरू होगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा.
एक साल में कितनी बार लग सकता है चंद्र ग्रहण
चंद्रग्रहण दोपहर दो बजकर 39 मिनट से शुरू हो गया है और 6 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा. भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्रग्रहण तो अन्य हिस्सों में आंशिक ग्रहण नजर आएगा. बताएं आपको कि एक साल में अधिकतम पांच ग्रहण लग सकते हैं.
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए