ePaper

Chanakya Niti: समय से पहले बुढ़ापे का शिकार बना सकती हैं ये आदतें,जानें क्या करें

Updated at : 21 Feb 2025 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ आदतें व्यक्ति को समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: व्यक्ति की आदतें कभी-कभी उसकी सेहत और मानसिक स्थिति पर गहरा असर डाल सकती हैं. आचार्य चाणक्य ने भी कुछ ऐसी आदतों का जिक्र किया है जिनकी वजह से व्यक्ति समय से पहले बूढ़ा दिखने लगता है. जानिए आचार्य चाणक्य के अनुसार कौन सी आदतें आपको जल्द बूढ़ा बना सकती हैं और कैसे इनसे बच सकते हैं.

नकारात्मक सोच से बचें

आचार्य चाणक्य के अनुसार नकारात्मक सोच से मानसिक तनाव बढ़ता है जो शरीर और मस्तिष्क दोनों पर बुरा असर डालता है. वैज्ञानिक अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि मानसिक तनाव उम्र बढ़ाने का कारण बनती है इसलिए हमेशा सकारात्मक सोच रखने की कोशिश करें.

जीवन को खुलकर जीएं

जो लोग अपनी भावनाओं और विचारों को खुलकर व्यक्त नहीं कर पाते उनकी मानसिक स्थिति पर इसका बुरा असर पड़ता है. आचार्य चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति को अपनी भावनाओं को दबाकर नहीं बल्कि खुलकर जीना चाहिए. यह शारीरिक और मानसिक सेहत दोनों के लिए फायदेमंद है.

ज्यादा यात्रा करने से बचें

आचार्य चाणक्य का कहना है कि बहुत ज्यादा यात्रा करने से भी शरीर थका हुआ और कमजोर महसूस करता है. यात्रा के दौरान नियमित दिनचर्या और खानपान पर ध्यान नहीं दिया जा पाता है जिससे शरीर पर नकारात्मक असर पड़ता है.इसलिए अगर आप यात्रा के शौकीन हैं तो साथ ही अपनी सेहत का भी ख्याल रखें.

Also Read : Chanakya Niti: अगर आपकी पत्नी में हैं ये गुण, तो सदा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Also Read : Chanakya Niti : चाणक्य के अनुसार अमीर बनने के 8 सीक्रेट्स,जिससे घर में होता है लक्ष्मी का वास

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola