ePaper

Chanakya Niti: धन-धान्य और समृद्धि से भर जाएगा जीवन, रात को सोने से पहले कर लें ये नियम

Updated at : 18 May 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti

AI generated Image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसे तरीके बताए हैं जिन्हें अगर आप रात के समय पालन करते हैं तो आपको जीवन में कभी भी कभी भी आर्थिक तंगी या फिर समृद्धि की कमी नहीं होगी. चलिए जानते हैं रात को किये जाने इन उपायों के बारे में विस्तार से.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य और उनकी नीतियों में बारे में हम सभी जानते हैं. आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता था. अपने जीवनकाल के दौरान इन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की जिन्हें बाद में हम सभी चाणक्य नीति के नाम से भी जानने लगे. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है जिनका ख्याल आपको हमेशा रात को सोने से पहले रखना चाहिए. जब आप इन बातों का ख्याल रखते हैं तो आपका जीवन धन-धान्य और समृद्धि से भर जाता है. ये कुछ ऐसे नियम हैं जिनका पालन जब आप करते हैं तो आपके घर पर मां लक्ष्मी का आगमन भी होता है. तो चलिए इन नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मुख्य द्वार की सफाई

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आपके जीवन में पैसों से जुड़ी या फिर इस तरह की कोई समस्या चल रही है तो आपको रात को सोने से पहले घर के मुख्य द्वार को अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए. इसके अलावा आपको अपने घर के उत्तर दिशा को भी अच्छे से साफ कर लेना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि कचरे को सुबह के समय घर से बाहर निकालें.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: आपके पैसों और इज्जत की धज्जियां उड़ा देती हैं ये गलतियां, दुख में बीतेगा जीवन

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?

पूजा घर से हटाएं चढ़ाए गए फूल

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको रात को सोने से पहले सुबह पूजा में इस्तेमाल किये गए फूलों को हटा देना चाहिए. इसके लिए आपको कलश में साफ और स्वच्छ पानी भी भरकर रख देना है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको जीवन में कभी भी पैसों से जुड़ी समस्या नहीं होती है.

रात को दीया जलाना बेहद ही शुभ

अगर आप जीवन से निगेटिविटी को दूर करना चाहते हैं तो आपको यह उपाय जरूर अपनाना चाहिए. आपको एक दीये में लौंग को डालकर उसे जलाना है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन और घर से सभी तरह की निगेटिव एनर्जी दूर चली जाती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: पुरुषों की इन खूबियों पर जान छिड़कती हैं महिलाएं, प्यार में हो जाती हैं पागल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola