Chanakya Niti: इन जगहों पर बनना चाहिए आपको बेशर्म, शर्म किया तो हो जाएंगे बर्बाद

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 31 Aug 2024 2:02 PM

विज्ञापन

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसे हालातों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर एक इंसान को शर्म को पीछे छोड़ते हुए बेझिझक अपनी बातों को सबके सामने रखना चाहिए.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को 20वीं सदी के सबसे विद्वान और ज्ञानी व्यक्ति के तौर पर जाना जाता है. शायद ही कोई ऐसा हो जिसे इनके बारे में मालूम न हो. कहा जाता है अगर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन को सुखी और सफल बनाना चाहता है तो ऐसे में उसे आचार्य चाणक्य द्वारा बताये गए मार्ग पर चलना चाहिए. अपने जीवनकाल में आचार्य चाणक्य ने कई नीतियों की रचना की थी. इन्हें चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है. इन नीतियों में चाणक्य ने कई तरह की बातों का जिक्र किया है. आज की आर्टिकल में हम आपको चाणक्य नीति में बताये गए कुछ ऐसे हालातों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक इंसान को कभी भी शर्म नहीं करना चाहिए. अगर आप इन जगहों पर शर्म करते हैं तो ऐसे में आप हमेशा पीछे रह जाते हैं और कई बार शर्म की वजह से आप बर्बाद भी हो सकते हैं.

अपनी बात सभी के सामने रखने में

अगर आप भी सही और गलत के बीच के फर्क को जानते हैं लेकिन, फिर भी दूसरों के सामने अपनी बातों को रखने या फिर बोलने से कतराते हैं तो आपको कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए. आपको अपने दिल की बातों को सभी के सामने खुलकर रखना चाहिए. अपनी बातों को दूसरों के सामने रखने से आपको कभी भी कतराना या फिर घबराना नहीं चाहिए. चाणक्य नीति के अनुसार इस तरह के जो लोग होते हैं वे जीवन में आगे बढ़ नहीं पाते हैं और हमेशा पीछे छूट जाते हैं.

Also Read: Chanakya Niti: अपने सबसे करीबी लोगों से भी छिपाकर रखें ये सीक्रेट, जीवनभर नहीं होगी परेशानी

Also Read: Chanakya Niti: काफी लंबे समय तक जीते हैं इस तरह के लोग, लोगों से मिलता है प्रेम और सम्मान

पैसों के मामले में

चाणक्य नीति के अनुसार एक इंसान को कभी भी पैसों के मामले में शर्म नहीं करना चाहिए. कई बार ऐसा होता है कि हमारे दोस्तों या फिर रिश्तेदारों ने हमसे पैसे उधर लिए होते हैं लेकिन, हम उनसे यह पैसे वापस मांगने में कतराते हैं या फिर शर्माते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको ऐसा करना छोड़ देना चाहिए. आपको अपने दिए हुए पैसे बिना किसी शर्म के वापस मांग लेना चाहिए.

शिक्षा लेने के मामले में

कई बार हम नयी चीजें सीखने की इच्छा तो होती है लेकिन हम इस बात से संकोच या फिर शर्म करते हैं कि जो व्यक्ति हमें शिक्षा दे रहा है वह आपसे छोटा है. चाणक्य नीति के अनुसार एक व्यक्ति को कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए. शिक्षा जिधर से भी मिल रही हो ले लेनी चाहिए. अगर आप शर्म की वजह से शिक्षा प्राप्त नहीं करते हैं तो जीवन में हमेशा पीछे छूट जाते हैं.

Also Read: Chanakya Niti: व्यक्ति को कभी नहीं होना चाहिए इन तीन चीजों से संतुष्ट

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola