ePaper

Chanakya Niti: मरते दम तक पैसों के लिए तरसते हैं इस तरह के लोग, खुद अपने लिए बंद कर देते हैं अमीर बनने के दरवाजे

Updated at : 08 Oct 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti on wealth

AI generated image

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पास जीवन में कभी भी पैसा ठहरता नहीं है. आचार्य चाणक्य के अनुसार इस तरह के जो लोग होते हैं वे जिंदगीभर पैसों के लिए तरसते ही रह जाते हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के बारे में अगर बात करें तो उन्हें अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. उन्होंने अपने जीवनकाल के दौरान कई तरह की नीतियों की रचना की थी और कई तरह के लोगों पर भी खुलकर बात की थी. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों का भी जिक्र किया है जिन्हें अपना पूरा जीवन पैसों के बिना बिताना पड़ता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस भी इंसान में यह आदतें या फिर गुण होते हैं उनकी जेब हमेशा खाली रहती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं लोगों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं.

मूर्खों को समझाने में जो करते हैं समय बर्बाद

आचार्य चाणक्य के अनुसार उस तरह के लोग जीवन में भी अमीर नहीं हो पाते हैं जो मूर्खों को समझाने में अपना समय बर्बाद करते हैं. समय बर्बाद करने की वजह से इस तरह के लोग जीवन के हर कदम पर पीछे छूट जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: महिलाएं खाना बनाते समय अक्सर करती हैं ये 3 गलतियां, घर की खुशियां और तरक्की देखते ही देखते हो जाती है खत्म

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: 5 ऐसे फैसले जिन्हें लेने से डरता है आम इंसान! समय रहते सीख गए तो बदल जाएगी जिंदगी

जो दूसरों पर रहते हैं निर्भर

चाणक्य नीति में उन लोगों का भी जिक्र मिलता है जो हर काम को करने के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी इंसान दूसरों पर निर्भर रहता है या फिर अपने हर काम में दूसरों से मदद लेता है वह जीवन में हमेशा गरीबी के चक्रव्यूह में ही फंसा रह जाता है.

कड़वी बोली बोलने वाले लोग

आचार्य चाणक्य के अनुसार उस तरह का इंसान कभी भी जीवन में अमीर नहीं हो सकता है जिसकी बोली कड़वी हो और भाषा में कोई मिठास भी न रहे. चाणक्य नीति के अनुसार जिन लोगों की बोली कड़वी होती है मां लक्ष्मी हमेशा उनसे दूर रहती है.

जो नहीं कर पाता आलस का त्याग

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में आलसी लोगों का भी जिक्र किया है. इनका कहना था कि जो भी लोग आलस को नहीं त्याग पाते हैं वे अपने आज के काम को कल पर टाल देते हैं. इस तरह के लोगों का जीवन हमेशा आर्थिक समस्याओं से जूझने में ही बीत जाता है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: कब अपना ही पैसा बन जाता है इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन? आचार्य चाणक्य से सीखें पैसों को दोस्त बनाने के तरीके

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola