Chanakya Niti: आपके बुरे वक्त से ये चीजें निकालेंगी आपको बाहर

Updated:
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बुरे वक्त या बुरे समय से बाहर निकलने में आपकी मदद करेंगे. चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, यह एक व्यक्ति थे जिन्हें 20वीं सदी में सबसे ज्यादा ज्ञानी और विद्वान व्यक्ति के तौर पर जाना जाता था. आज के भी समय में शायद ही कोई ऐसा हो जो इनके बारे में न जानता हो. अपने जीवनकाल के दौरान आचार्य चाणक्य ने कई नीतियों की रचना की और कहा जाता है जब कोई व्यक्ति उनकी बताई नीतियों पर चलता है या फिर उनके बताये मार्ग पर चलता है तो उसे एक सफल और समृद्ध जीवन की प्राप्ति होती है. आचार्य चाणक्य के अपनी नीतियों में किसी भी इंसान के बुरे वक्त को लेकर भी बात की है. अपनी इन नीतियों में उन्होंने कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया है जिनका ध्यान रखकर आप अपने बुरे वक्त से बाहर निकल सकते हैं. तो चलिए इन चीजों के बारे में जानते हैं.

धैर्य का न छोड़ें साथ

आचार्य चाणक्य के अनुसार जब किसी भी व्यक्ति का बुरा वक्त चलता है या फिर उसपर मुसीबतें आती हैं तो ऐसे में उसे कोई भी काम काफी धैर्यपूर्वक करनी चाहिए. केवल यहीं नहीं, ऐसे समय में एक व्यक्ति को अपने पूरे बुद्धि और विवेक का भी इस्तेमाल करना चाहिए.

Also Read: Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार, महिलाओं के कौन से गुण उन्हें समाज में आदर और सम्मान दिलाते हैं?

Also Read: Chanakya Niti: काफी लंबे समय तक जीते हैं इस तरह के लोग, लोगों से मिलता है प्रेम और सम्मान

सकारात्मक सोच

चाणक्य नीति के अनुसार चाहे आपके लिए समय कितना भी बुरा हो जाए या आप पर कितनी भी बड़ी मुसीबत क्यों न आ जाए, आपको अपने मन में कभी भी निगेटिव सोच नहीं लानी चाहिए. किसी भी हालात में आपको हमेशा पॉजिटिव सोच को ही अपने अंदर रखना चाहिए.

साहस और हिम्मत से काम

चाणक्य नीति के अनुसार एक व्यक्ति को हमेशा साहस और हिम्मत दिखाना चाहिए. अगर अपने बुरे वक्त या फिर बुरी परिस्तिथि में उसने हार मान ली तो वह कभी भी उस बुरे वक्त से बाहर निकल नहीं पाएगा. वह हमेशा उसी बुरे वक्त में फंसा हुआ रह जाएगा.

Also Read: Chanakya Niti: आपकी ये आदतें बनती हैं आपके जलील होने का कारण, आज ही करें त्याग

सच्चाई पर चलने की आदत

चाणक्य नीति के अनुसार चाहे आप कितने भी बुरे वक्त में क्यों न फंसे हों या फिर बुरे वक्त से गुजर रहे हों. आपको कभी भी सच्चाई का साथ नहीं छोड़ना चाहिए. आपको सच्चाई का हाथ थामे रहते हुए हालात से कभी हार भी नहीं माननी चाहिए.

सेहत

आचार्य चाणक्य के अनुसार वक्त चाहे कितना भी बुरा आ जाए आपको कभी भी अपने सेहत का साथ नहीं छोड़ना चाहिए. हालात चाहे कितने भी बुरे हो जाएं आपको अपने सेहत का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए.

Also Read: Chanakya Niti: व्यक्ति को कभी नहीं होना चाहिए इन तीन चीजों से संतुष्ट

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola