Chanakya Niti: दूसरों से हर मामले में आगे रहते हैं ऐसे लोग, काफी कम उम्र में मिलती है सफलता
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 05 Oct 2024 2:09 PM
Chanakya Niti on Success: चाणक्य नीति में कुछ ऐसे लोगों का जिक्र किया गया है जो जीवन में हमेशा दूसरों से आगे रहते हैं. इस तरह के लोगों को काफी कम उम्र में ही सफलता भी मिल जाती है.
Chanakya Niti on Life: आचार्य चाणक्य के बारे में शायद ही कोई ऐसा हो जो कि न जानता हो. इनहें बीसवीं सदी के सबसे ज्ञानी और विद्वान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता था. आचार्य चाणक्य ने अपने जीवनकाल के दौरान कई तरह की नीतियों की रचना की थी जिसमें उन्होंने कई तरह के लोगों का जिक्र किया था. इन्हीं नीतियों में उन्होंने कुछ ऐसे लोगो को भी जिक्र किया था जो जीवन में हर मामले में दूसरों से आगे रहते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार इस तरह के जो लोग होते हैं उन्हें काफी उम्र में ही सफलता भी मिल जाती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.
मन को काबू में रखने वाला
चाणक्य नीति के अनुसार उस तरह के लोग हमेशा अपने जीवन में दूसरों से आगे रहते हैं तो जो अपने मन को अपने काबू में करके रखते हैं. आसान शब्दों में समझे तो उस तरह के लोग हमेशा अपने जीवन में दूसरों से आगे रहते हैं जो अपने मन को अपना दास बनाकर रखते हैं. इस तरह के जो लोग होते हैं उन्हें जीवन में हमेशा ही सफलता मिलती है. आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति अपने मन को काबू में नहीं रख पाता है वह जीवन में गलत फैसले लेता है.
Also Read: Chanakya Niti: इस तरह के लोगों को अपने घर पर कभी न रखने दें कदम, समय रहते बना लें दूरी
Also Read: Chanakya Niti: बच्चे के पैदा होने से पहले ही तय हो जाती हैं ये चीजें, आप भी जानें
मन पर नियंत्रण रखना क्यों जरूरी
चाणक्य नीति के अनुसार जो व्यक्ति अपने मन पर नियंत्रण नहीं रखता है उसे जीवन में सफलता या फिर तरक्की कभी भी नहीं मिलती है. वहीं, जो व्यक्ति अपने मन पर काबू रखता है उसे जीवन में हमेशा सफलता मिलती है चाहे वे कोई सा भी कार्य क्यों न करें.
खुद पर नियंत्रण रखने वाले
चाणक्य नीति के अनुसार जिस व्यक्ति का खुद पर नियंत्रण होता है वह जो भी कार्य करता है उसे सही तरीके से और समय पर पूरा कर पाता है. इस तरह के जो लोग होते हैं वे जीवन में हमेशा पैसे वाले बने हुए रहते हैं.
मन पर काबू न रखने वालों का क्या होता है?
चाणक्य नीति के अनुसार जो भी व्यक्ति अपने आप पर या फिर अपने मन पर काबू नहीं रखता है. वह अपने मन का दास बन जाता है. ऐसा होने की वजह से उसे जीवन में कभी भी सफलता नहीं मिल पाती है.
Also Read: Chanakya Niti: भूलकर भी इन जगहों पर नहीं खोलना चाहिए मुंह, गूंगे बने रहने में समझदारी
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










