ePaper

Chanakya Niti: शक्तिशाली से शक्तिशाली इंसान को अंदर से खोखला बना देती है ये आदतें

Updated at : 16 Feb 2025 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

AI Generated Image

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में इंसान की कुछ बुरी आदतों का भी जिक्र किया गया है. कहा जाता है अगर ये आदतें किसी भी इंसान में हो तो उसे जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल, समृद्ध और खुशहाल जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको चाणक्य नीति में बताई गयी कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर किसी इंसान में हों तो वह चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो अंदर से खोखला और कमजोर जरूर हो जाता है. ये कुछ ऐसी आदतें हैं जो एक इंसान को जीवन में कभी भी न आगे बढ़ने देती है और न ही सफल होने देती है. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

अतीत की बातें सोचना

चाणक्य नीति के अनुसार वे लोग हमेशा अंदर से कमजोर रह जाते हैं जो अतीत में जीते हैं या फिर जो सिर्फ बीते हुए दिन की बातों को ही सोचते रहते हैं. इस तरह के जो लोग होते हैं वे जीवन में कभी भी कमजोरी से पीछा नहीं छुड़ा पाते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: समझदार पुरुष अपनी पत्नी को कभी नहीं बताते ये बातें, जीवनभर चलते हैं सिर उठाकर

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जीवन में कभी नहीं सहना पड़ेगा धोखा खाने का दुख, चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल

भरोसा न कर पाने की आदत

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो किसी पर भी भरोसा नहीं कर पाते हैं तो आप हमेशा ही अंदर से कमजोर रह जाते हैं. जब आप किसी पर भरोसा नहीं करते हैं तो ऐसे में आपको अपना पूरा जीवन अकेलेपन में बिताना पड़ता है.

चुनौतियों से घबराना

हर इंसान को अपने जीवन में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. अगर आप जीवन को बेहतर तरीके से और सफल होकर जीना चाहते हैं तो आपके लिए चुनौतियों का सामना करना बेहद ही जरूरी हो जाता है. लेकिन, अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो चुनौतियों से घबराता है तो धीरे-धीरे अंदर से वह कमजोर होता चला जाता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: ऐसी पत्नी, भाई और गुरु से आज ही बना ले दूरी, आचार्य चाणक्य ने बताया कारण

हमेशा निगेटिव सोचना

चाणक्य नीति के अनुसार वह इंसान अंदर से कमजोर हो जाता है और जीवन में हमेशा ही पीछे रह जाता है जिसे हमेशा निगेटिव सोचने की आदत होती है. अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको हमेशा पॉजिटिव चीजों के बारे में ही सोचना चाहिए.

गलतियों से न सीखना

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपनी गलतियों से सीखना चाहिए. अगर आप अपनी गलतियों से नहीं सीखते हैं तो ऐसे में आप जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ पाते है. इस तरह के जो लोग होते हैं वह जीवन में हमेशा ही कमजोर रह जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: माता-पिता को धरती पर ही स्वर्ग का सुख दिलाते हैं बच्चे के ये गुण, खुशहाल बीतता है जीवन

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola