ePaper

Chanakya Niti: जीवन में असफलता लाती हैं ये सोच और आदतें

Updated at : 20 Sep 2025 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti ( AI generated image)

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में व्यक्ति के व्यक्तिगत, सामाजिक जीवन के ऊपर भी प्रकाश डालती है. आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो व्यक्ति को कमजोर बना देती हैं और व्यक्ति पीछे रह जाता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक महान शिक्षक और राजनीतिज्ञ थे. वे एक कुशल रणनीतिकार और दूरदर्शी विचारक भी थे. उनकी नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं. चाणक्य नीति व्यक्ति के व्यक्तिगत, सामाजिक जीवन के ऊपर भी प्रकाश डालती है. चाणक्य नीति इस बात की सीख देती है कि जीवन में हर परिस्थिति का सामना बुद्धिमानी, धैर्य और विवेक के साथ करना चाहिए. कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो व्यक्ति को कमजोर बना देती हैं और व्यक्ति पीछे रह जाता है. आगे बढ़ने के लिए जरूरत है कि आप इन आदतों को तुरंत छोड़ें. तो आइए जानते हैं इस बारे में. 

नकारात्मक सोच

जीवन में आगे बढ़ने के लिए सही और सकारात्मक सोच का होना जरूरी है. व्यक्ति की सोच ही उसके जीवन की दिशा तय करती है. नकारात्मक सोच रखने वाले लोग हर कदम पर खुद को असफल मान लेते हैं. नकारात्मक सोच वाला व्यक्ति बात-बात में शिकायत करता है और निराशा फैलाता है. इस वजह से रिश्ते भी कमजोर पड़ जाते हैं. 

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: हर बात कहना जरूरी नहीं, इन स्थितियों में चुप रहना है बुद्धिमानी

पुरानी बातों को सोचना

जो वक्त बीत गया है वह लौट के नहीं आता इसलिए पुरानी बातों को सोचकर समय बर्बाद करने से कोई फायदा नहीं है. आचार्य चाणक्य के अनुसार, बहुत से लोग अतीत की बातों में उलझकर वर्तमान और भविष्य को बिगाड़ लेते हैं. पुरानी गलतियों, अपमान या असफलताओं को बार-बार याद करना व्यक्ति के आत्मविश्वास को कमजोर करता है. 

गलतियों से नहीं सीखना 

आचार्य चाणक्य के अनुसार, कई लोग गलतियों से सबक नहीं लेते हैं. ये उन्हें आगे बढ़ने से रोकता है. हर इंसान से गलती होती है. लेकिन, जो लोग अपनी गलतियों से सबक नहीं लेते, वे बार-बार उसी जाल में फंसते हैं और आगे नहीं बढ़ पाते हैं. ऐसे लोग न केवल खुद का नुकसान करते हैं बल्कि अपनी प्रगति और अवसरों को भी खो देते हैं. 

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: चाणक्य नीति में छिपा है धन बढ़ाने का रहस्य, बस करें इन 3 बातों का पालन  

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: माता- पिता की कौन सी चीज बना देती हैं उन्हें बच्चों का दुश्मन 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola