Chanakya Niti: आपके आसपास भी इन लोगों का होना खड़ी कर सकता है बड़ी मुसीबत, जल्द बना लें दूरी

Updated:
विज्ञापन
Chanakya Niti

Pic Credit- Meta AI

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में कुछ ऐसे लोगों का जिक्र किया गया है जिनसे आपको जितनी हो सके दूरी बनाकर रखनी चाहिए. आपके जीवन में इन लोगों का होना आपके लिए बड़ी मुसीबतें खड़ी कर सकता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य और उनकी नीतियों में बारे में हम सभी जानते हैं. आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता था. अपने जीवनकाल के दौरान इन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की जिन्हें बाद में हम सभी चाणक्य नीति के नाम से भी जानने लगे. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया है जिनका आपके जीवन में होना ही आपके लिए बड़ी मुसीबतें खड़ी कर सकता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको जितनी जल्दी हो सके इन लोगों से दूरी बना लेनी चाहिए. तो चलिए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

स्वार्थी लोगों से रहें दूर

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको हर कीमत पर स्वार्थी लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. इस तरह के जो लोग होते हैं वे आपसे सिर्फ अपना मतलब पूरा करने के लिए या फिर अपने फायदे के लिए ही आपके साथ रहते हैं. इन लोगों से आपको जितनी जल्दी हो सके दूरी बना लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: आपके पैसों और इज्जत की धज्जियां उड़ा देती हैं ये गलतियां, दुख में बीतेगा जीवन

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?

लालची और चालाक लोगों से रहें दूर

चाणक्य नीति के अनुसार आपको जीवन में हमेशा लालची और चालाक लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. इस तरह के जो लोग होते हैं वे आपको सिर्फ अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं वहीं अगर जरूरत पड़े तो आपको गिराने की भी कोशिश कर सकते हैं.

चापलूसों से रखें दूरी

आचार्य चाणक्य की अगर मानें तो हर कीमत पर चापलूसों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. इस तरह के जो लोग होते हैं वे अपने फायदे के लिए आपकी झूठी तारीफ करते हैं लेकिन अंदर ही अंदर आपकी बर्बादी के बारे में सोचते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: ये 3 लोग आपको जीवन में कभी नहीं चढ़ने देते तरक्की की सीढ़ी, बने हुए कामों को बिगाड़ने की रखते हैं काबिलियत

हद से ज्यादा मजाकिया लोगों से दूरी

चाणक्य नीति की अगर माने तो आपको कभी भी ऐसे इंसान के साथ नहीं रहना चाहिए जिसे हद से ज्यादा मजाक करने की आदत होती है. इस तरह के लोग दिनभर बिना किसी कारण मजाक करते रहते हैं और खुद को समझदार दिखाने की कोशिश करते हैं.

गुस्सैल स्वभाव के लोग

चाणक्य नीति के अनुसार आपको जीवन में कभी भी गुस्सैल स्वभाव के लोगों के साथ नहीं रहना चाहिए. इस तरह के जो लोग होते हैं वे अपने गुस्से की वजह से आपको मुसीबत में डाल सकते हैं. आपको जितनी जल्दी हो सके इन लोगों से दूरी बना लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: पुरुषों की इन खूबियों पर जान छिड़कती हैं महिलाएं, प्यार में हो जाती हैं पागल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola