ePaper

Chanakya Niti: इन लोगों की मदद करने वाला खुद फंसता है मुसीबत में, पछतावा जीवनभर नहीं छोड़ता पीछा

Updated at : 14 Feb 2025 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti

chanakya niti

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद आपको भूलकर भी नहीं करनी चाहिए. इन लोगों की जब आप मदद करते हैं तो आपको जीवनभर पछताना पड़ जाता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल, समृद्ध और खुशहाल जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी मदद आपको चाणक्य नीति में करने से मना किया गया है. जब आप इन लोगों की मदद करते हैं तो आपको जीवनभर पछताना तक पड़ जाता है. तो चलिए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

दुखी रहने वाले व्यक्ति की नहीं करनी चाहिए मदद

चाणक्य नीति के अनुसार आपको कभी भी ऐसे इंसान की मदद नहीं करनी चाहिए जो हमेशा दुखी रहता हो या फिर अपने जीवन से संतुष्ट न हो. इस तरह के लोगों से आपको जितना हो सके दूर रहना चाहिए. इस तरह के जो लोग होते हैं वे जीवन में कभी भी खुश नहीं हो सकते चाहे इनके जीवन में कितना भी अच्छा समय क्यों न चल रहा हो. इस तरह के लोग हमेशा दूसरों से जलते हैं और अपने जीवन को कोसते रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: समझदार पुरुष अपनी पत्नी को कभी नहीं बताते ये बातें, जीवनभर चलते हैं सिर उठाकर

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जीवन में कभी नहीं सहना पड़ेगा धोखा खाने का दुख, चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल

नशे में रहने वाले लोग

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको कभी भी उन लोगों की मदद नहीं करनी चाहिए जिन्हें नशे की लत लगी हुई हो. अगर इस तरह के लोग आपसे मदद मांगने आते हैं तो आपको पहले ही इन्हें मना कर देना चाहिए. इस तरह के लोग पैसे को नशे में होने की वजह से बिना सोचे-समझे पैसे खर्च कर देते हैं. नशे की लत की वजह से किसी का भी पैसा डुबा सकते हैं. इन लोगों को सही और गलत के बीच का फर्क भी पता नहीं होता है. अगर कभी ये लोग आपसे मदद या फिर पैसे मांगे तो आपको तुरंत इन्हें मना कर देना चाहिए.

चरित्र के बुरे लोग

चाणक्य नीति के अनुसार आपको बुरे चरित्र वाले लोगों से जितनी हो सके दूरी बनाकर रखनी चाहिए. जब आप इस तरह के लोगों की मदद करते हैं तो आप खुद भी मुसीबत में फंस जाते हैं. जब आप इस तरह के लोगों के साथ रहते हैं तो इनका अपमान तो होता ही है बल्कि साथ ही आपका और आपके परिवार का भी अपमान होने लगता है. इस तरह के लोगों से जितना हो सके आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: माता-पिता को धरती पर ही स्वर्ग का सुख दिलाते हैं बच्चे के ये गुण, खुशहाल बीतता है जीवन

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola