Chanakya Niti: जिन घरों में नहीं होते ये काम वह घर बन जाता है श्मशान, दुख और दरिद्रता में बीतता है जीवन

AI Generated Image
Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको नियमित तौर पर अपने घरों में जरूर करना चाहिए. जिन घरों में ये काम नहीं होते वह घर श्मशान घाट बनकर रह जाता है.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता था. अपने जीवनकाल के दौरान इन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की जिन्हें बाद में हम सभी चाणक्य नीति के नाम से भी जानने लगे. अपनी नीतियों में चाणक्य ने कई तरह की बातों पर खुलकर चर्चा की है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ खास बातों का भी जिक्र किया है. आज हम आपको चाणक्य नीति में बताई गयी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने घर पर जरूर करना चाहिए और ध्यान में भी रखना चाहिए. जब आप इन बातों का ख्याल नहीं रखते हैं तो आपका घर श्मशान घाट बना जाता है और साथ ही इन घरों में रहने वाले लोगों को अपना पूरा जीवन दुख और दरिद्रता के बीच बिताना पड़ता है. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
कोई भी शुभ कामों का ना होना
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन घरों में कोई भी या फिर किसी भी तरह का शुभ काम नहीं होता है उस घर को श्मशान घाट के समान माना जाता है. माना जाता है कि घरों में रहने वाले लोग मर चुके हैं. इन लोगों में न जीवन और जीने की इच्छा बची हुई है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि ऐसा हो तो आपको समय-समय पर अपने घर पर सत्यनारायण की कथा, पूजा और हवन जरूर कराना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर और जीवन में पॉजिटिव एनर्जी का आगमन होता है.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन आदतों की वजह से दुनिया आपको समझती है बुद्धिमान, हर किसी से मिलता है सम्मान
ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?
घर पर पूजा-पाठ न होना
आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको अपने घर पर प्रतिदिन पूजा-पाठ करते रहना चाहिए. मान्याओं के अनुसार जिन घरों में ऐसा नहीं किया जाता उन घरों में कभी भी भगवान का वास नहीं होता है. इन घरों में रहने वाले लोगों को अपना पूरा जीवन दरिद्रता में बिताना पड़ता है.
घर पर ब्राह्मणों की इज्जत न करना
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन घरों में पंडितों का या फिर ब्राह्मणों का आदर-सत्कार नहीं किया जाता है या फिर अगर वे कुछ मांगने आते हैं और उन्हें खाली हाथ लौटाया जाता है इन घरों में कभी भी ईश्वर की कृपा नहीं बरसती है. आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आपके घर पर कोई ब्राह्मण आये तो उन्हें दक्षिणा देकर ही विदा करें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर पर सुख और समृद्धि का वास होता है.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन गलतियों की वजह से कंगाल होकर सड़क पर आ जाता है आपका परिवार, जीवनभर गरीबी नहीं छोड़ती पीछा
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










