Chanakya Niti: इन गलतियों की वजह से कंगाल होकर सड़क पर आ जाता है आपका परिवार, जीवनभर गरीबी नहीं छोड़ती पीछा

Updated:
विज्ञापन
chanakya niti

AI Generated Image

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपको अपना पूरा जीवन गरीबी में बिताना पड़ सकता है. चलिए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता था. अपने जीवनकाल के दौरान इन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की जिन्हें बाद में हम सभी चाणक्य नीति के नाम से भी जानने लगे. अपनी नीतियों में चाणक्य ने कई तरह की बातों पर खुलकर चर्चा की है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ खास बातों का भी जिक्र किया है. इन्हीं बातों में उन्होंने इंसान की कुछ ऐसी गलतियों का भी जिक्र किया है जिन्हें अगर समय रहते सुधारा नहीं गया तो सिर्फ आप ही नहीं बल्कि आपका पूरा परिवार ही कंगाल होकर सड़क पर आ जाता है. इन गलतियों को करने की वजह से आपके जीवन में खुशहाली छिन जाती है और साथ ही आपको कई तरह की अन्य समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है. तो चलिए इन गलतयों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

घर पर भगवान का नाम न लेना

चाणक्य नीति के अनुसार घर पर नियमित तौर पर भगवान का नाम लिया जाए यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जिन घरों में भगवान का नाम नहीं लिया जाता है या फिर उन्हें याद नहीं किया जाता है उन घरों में माहौल कभी भी अच्छा नहीं रहता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार जब आप भगवान का नाम लेना बंद कर देते हैं तो इससे आपके घर और जीवन में निगेटिविटी का प्रकोप बढ़ने लगता है जिस वजह से आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन आदतों की वजह से दुनिया आपको समझती है बुद्धिमान, हर किसी से मिलता है सम्मान

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?

गलत तरीके से पैसे कमाना

चाणक्य नीति के अनुसार आपको जीवन में कभी भी गलत तरीकों से पैसे नहीं कमाना चाहिए. अगर आप गलत तरीके से पैसे कमाकर इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपको जीवन में कभी भी तरक्की नहीं मिलती है. जब आप इस तरह से पैसे कमाते है तो वह किसी भी तरह से आपके हाथों से निकल जाता है. इन घरों में रहने वालों को कभी भी समाज में इज्जत नहीं मिलती.

बार-बार कलह होना

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप एक ऐसे घर में रहते हैं जहां बार-बार कलह या फिर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं तो इसकी वजह से आपके घर की खुशियों पर काफी बुरा असर पड़ता है. बार-बार कलह होने की वजह से आपके घर पर निगेटिव एनर्जी का प्रकोप बढ़ जाता है और मां लक्ष्मी आपसे रूठकर काफी दूर चली जाती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य की ये बातें बदल देंगी आपकी किस्मत, देखते ही देखते बनने लगेंगे सभी काम

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola