Chanakya Niti: जीवन को जीते-जी नर्क बना देते हैं आपके ये पाप, मरने के बाद भी नहीं मिलती इज्जत

AI Generated Image
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसे पापों का जिक्र किया है जिन्हें अगर आप करते हैं तो आपको जीते-जी ही धरती पर ही नर्क का अनुभव हो जाने वाला है. इन लोगों को मरने के बाद भी लोगों से इज्जत नहीं मिलती.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक बहुत ही समझदार और बुद्धिमान व्यत्कि थे. उन्होंने सिर्फ राजनीति की बातें नहीं कीं, बल्कि आम लोगों के लिए भी कई जरूरी बातें बताईं. उन्होंने बताया कि हम अपने कर्मों से ही अपनी जिंदगी को स्वर्ग या नरक बनाते हैं. अगर हम अच्छे काम करेंगे तो जीवन में सुख और शांति मिलेगी, लेकिन अगर पाप करेंगे तो जिंदगी दुखों से भर जाएगी. आज इस आर्टिकल में हम आचार्य चाणक्य द्वारा बताये गए कुछ ऐसे पापों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप करते हैं तो आपको जीते-जी धरती पर ही नर्क के दर्शन हो जाएंगे. तो चलिए इन पापों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
धोखा देना
आचर्य चाणक्य ने सबसे पहला जो पाप बताया है वह है धोखा देना. चाहे कोई भी रिश्ता हो दोस्ती, परिवार या काम का, अगर आप किसी को धोखा देते हैं तो आप न सिर्फ उसका दिल तोड़ते हैं बल्कि खुद की आत्मा को भी दुख पहुंचाते हैं. ऐसे लोगों को मन की शांति कभी नहीं मिलती.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: ऐसी पत्नी के होते पति को नहीं रोक सकती कोई ताकत, बनता है कामयाबी का बादशाह
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: न दोस्त और न परिवार, सिर्फ अकेलापन ही आपको सिखा सकता है ये बातें
झूठ बोलना
चाणक्य नीति के अनुसार दूसरा बड़ा पाप है झूठ बोलना. अगर कोई इंसान बार-बार झूठ बोलता है, तो एक दिन लोग उस पर से भरोसा करना बंद कर देते हैं. झूठ बोलकर आप शायद थोड़े समय के लिए किसी को मना लें, लेकिन आखिर में सच्चाई सामने आ ही जाती है और तब बहुत शर्मिंदगी होती है.
क्रोध करना
आचार्य चाणक्य के अनुसार तीसरा पाप है क्रोध करना. जब गुस्सा आता है तो इंसान ऐसे शब्द बोल देता है और ऐसे काम कर देता है जिसका पछतावा बाद में बहुत होता है. गुस्से में रिश्ते बिगड़ जाते हैं और दिल से शांति चली जाती है. इसलिए चाणक्य कहते हैं कि गुस्से को काबू में रखना बहुत जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: सामने वाला आपकी बार-बार कर रहा है बेइज्जती? इस तरह हमेशा के लिए बंद कर दें उसका मुंह
गलत तरीके से पैसे कमाना
आचार्य चाणक्य ने ये भी कहा है कि अगर आप गलत तरीके से पैसा कमाते हैं या पैसे का गलत इस्तेमाल करते हैं, तो वह पैसा आपको खुशी नहीं देगा. गलत कमाई से मिला पैसा टेंशन, डर और अशांति लाता है. चाणक्य कहते हैं कि पैसा कमाओ लेकिन ईमानदारी से और अच्छे कामों में खर्च करो.
किसी और के पति/पत्नी के साथ गलत रिश्ता
आचार्य चाणक्य के अनुसार एक और बड़ा पाप है किसी और के पति/पत्नी के साथ गलत रिश्ता बनाना. चाणक्य ने इसे सबसे खतरनाक पापों में से एक बताया है. ऐसा करने वाला इंसान समाज में अपनी इज्जत खो देता है और उसका जीवन हमेशा झगड़ों, दुख और पछतावे से भर जाता है.
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










