लाज-संकोच कब करें और कब नहीं? चाणक्य नीति से जानें

चाणक्य नीति
आचार्य चाणक्य का एक श्लोक बताता है कि जीवन में कौन-सी ऐसी चीजें हैं जिनमें कभी संकोच या झिझक नहीं करनी चाहिए. क्या आप भी सही जगह पर शर्म करके नुकसान उठा रहे हैं?
आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति शास्त्र में जीवन को सफल, संतुलित और व्यावहारिक बनाने के अनेक सूत्र बताए गए हैं. उनके श्लोक केवल नैतिक शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि व्यवहार में भी मार्गदर्शन करते हैं. ऐसा ही एक महत्वपूर्ण श्लोक लाज-संकोच से जुड़ा है, जिसमें चाणक्य बताते हैं कि किन कार्यों में संकोच करना नुकसानदेह हो सकता है. यदि व्यक्ति सही जगह पर संकोच छोड़ दे, तो वह अधिक सुखी और सफल जीवन जी सकता है.
चाणक्य नीति श्लोक
धनधान्य प्रयोगे विद्या संग्रहें च।
आहारे व्यवहारे च व्यक्तलज्जः सुखी भवेत्॥
अर्थ: इस श्लोक का भाव है कि धन और अन्न के लेन-देन में, विद्या प्राप्त करते समय, भोजन करते समय और अपने व्यवहार में अनावश्यक लाज-संकोच नहीं करना चाहिए. जो व्यक्ति इन कार्यों में झिझक छोड़कर स्पष्ट और व्यावहारिक रहता है, वही वास्तव में सुखी होता है.
चाणक्य नीति के अनुसार किस चीज में कभी संकोच नहीं करना चाहिए?
चाणक्य कहते हैं कि जब बात धन के लेन-देन की हो – उधार देने या वापस लेने की तो संकोच नहीं करना चाहिए, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसी तरह शिक्षा प्राप्त करते समय सवाल पूछने में शर्म नहीं करनी चाहिए, क्योंकि झिझक ज्ञान के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा है.
भोजन के मामले में भी आवश्यकता अनुसार खाना चाहिए, दिखावे या संकोच में खुद को वंचित रखना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं. वहीं व्यवहार में स्पष्टता, सच्चाई और विनम्रता जरूरी है लेकिन इतना संकोच नहीं कि आप अपनी बात ही न रख पाएं.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti For Students: किस्मत नहीं, मजबूत इच्छाशक्ति लिखती है सफलता की कहानी – चाणक्य की छात्रों को चेतावनी
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: हाथ लगा सोना क्यों गंवा बैठता है इंसान? चाणक्य नीति देती है जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




