Chanakya Niti: लड़कियों को खूब लुभाते हैं इस तरह के लड़के, आप भी जानें
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 09 Sep 2024 2:11 PM
Chanakya Niti: आज हम चाणक्य नीति में बताये गए कुछ ऐसे लड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें लड़कियां काफी ज्यादा पसंद करती हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने जीवनकाल के दौरान कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों में इन्होने कई तरह की बातों को बताया था. कहा जाता है जब कोई भी व्यक्ति इनकी बताई नीतियों पर चलता है या फिर उनका पालन करता है तो उन्हें सफलता के साथ ही समृद्धि की भी प्राप्ति होती है. केवल यहीं नहीं, इन नीतियों का पालन करने पर उन्हें समाज में सम्मान भी काफी ज्यादा मिलता है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसे पुरुषों के गुणों के बारे में भी बताया है जिन्हें महिलाओं द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. तो चलिए इन गुणों के बारे में जानते हैं विस्तार से.
मेहनती और ईमानदार पुरुष
चाणक्य नीति के अनुसार महिलाओं को इस तरह के पुरुष काफी ज्यादा पसंद आते हैं जो ईमानदार होने के साथ ही काफी मेहनती भी होते हैं. इस तरह के पुरुषों के तरफ महिलाऐं जल्दी आकर्षित होती हैं.
Also Read: Chanakya Niti: लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं होंगे अमीर, ये गलतियां हैं कारण
Also Read: Chanakya Niti: जीवन में कभी नहीं मिलेगी सफलता, आज ही इस तरह के लोगों से बना लें दूरी
शांत और सुलझा हुआ पुरुष
चाणक्य नीति के मुताबिक़ जो पुरुष शांत रहता है और अपने जीवन में सुलझा हुआ है उन्हें महिलाओं द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है.
अच्छा श्रोता
चाणक्य नीति के अनुसार अगर कोई भी पुरुष एक अच्छा श्रोता होता है या फिर उनकी बातों को सुनता है तो इस तरह के लोगो को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. महिलाएं यह भी चाहती हैं कि उनका जो पति हो वह बातों को सुनना भी जानता हो और अपनी बातों को दूसरों के सामने रखना भी.
वफादार पुरुष
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर कोई भी पुरुष, महिलाओं के प्रति और उनके प्यार के प्रति वफादार है तो ऐसे लोगों को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. महिलाएं अक्सर चाहती हैं कि उनके पार्टनर में ये गुण हो.
Also Read: Chanakya Niti: अपने पति की इन गलतियों पर कभी भी न डालें पर्दा, जीवन हो जाएगा बर्बाद
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










