अगर आपके साथ हैं ऐसे लोग तो भाग्यशाली हैं आप, जिंदगी हो जाएगी खुशहाल
Published by : Sameer Oraon Updated At : 25 May 2025 9:28 PM
AI Generated Image
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार हर किसी को दोस्त नहीं बनाया जा सकता. जानिए किन 5 प्रकार के दोस्तों पर आंख मूंदकर भरोसा किया जा सकता है और अपने जीवन के राज साझा किए जा सकते हैं.
Chanakya Niti: जीवन में हर किसी को एक अच्छे दोस्त की तलाश होती है. एक ऐसा दोस्ता जो उनके हर सुख दुख में साथ रहे और जिसके साथ वो सभी बातें कर सकें. लेकिन ऐसा दोस्त मिलना हर किसी के नसीब में नहीं होता. लेकिन चाणक्य नीति’ में मित्र चयन पर साफ तौर पर कई बातें कही गयी है. साथ ही उन पर भरोसे करने के पीछे कई कारण और स्पष्ट मार्गदर्शन दिया गया है. चाणक्य मानते थे कि हर किसी को दोस्त नहीं बनाया जा सकता और न ही हर दोस्त पर आंख मूंदकर भरोसा किया जा सकता है. लेकिन कुछ विशेष प्रकार के मित्र ऐसे होते हैं जिन पर पूर्ण विश्वास किया जा सकता है और जिनसे अपने जीवन के गहरे रहस्य भी साझा किए जा सकते हैं.
संकट में साथ खड़ा रहने वाला मित्र
चाणक्य कहते हैं, “संकटे मित्र परीक्षा” यानी सच्चा मित्र वही है जो विपत्ति के समय आपका साथ न छोड़ें. जब आप जीवन के कठिन दौर में हों और कोई मित्र बिना स्वार्थ के आपके साथ खड़ा हो, तो समझिए कि वह भरोसे के काबिल है.
Also Read: दूसरों के नीचा दिखाने से हो जाते हैं दुखी तो गीता का यह श्लोक पढ़े लें, पूरी तरह मन हो जाएगा शांत
त्याग करने वाला मित्र
जो मित्र अपने स्वार्थ को छोड़कर आपके हित में निर्णय ले या आपके लिए अपने सुखों का त्याग कर दे, वह चाणक्य के अनुसार सच्चा और विश्वसनीय मित्र होता है. ऐसे व्यक्ति को अपना विश्वासपात्र बनाना चाहिए.
राज को गुप्त रखने वाला मित्र
चाणक्य स्पष्ट रूप से कहते हैं कि जीवन में ऐसे मित्र बहुत कीमती होते हैं जो आपकी बातों और रहस्यों को दूसरों से साझा नहीं करते. यदि कोई मित्र आपकी गैरमौजूदगी में भी आपकी छवि को बनाए रखे, तो वह मित्र हर दृष्टि से योग्य है.
सदैव सलाह देने वाला मित्र
जो मित्र आपको समय-समय पर सही सलाह देता है, आपकी गलतियों को बिना संकोच बताए और सही दिशा दिखाता है, वह सच्चा हितैषी है. ऐसे मित्र पर भरोसा करना न केवल उचित है बल्कि आवश्यक भी.
कठिन दौर का साथी
चाणक्य मानते थे कि जिनके साथ आपने जीवन के संघर्ष भरे क्षण साझा किए हैं, उनका साथ और नीयत परख चुकी होती है. ऐसे मित्रों पर आंख मूंदकर भरोसा किया जा सकता है.
Also Read: गर्मियों में सेहत का रक्षक है यह फल, एक बार खा लेंगे तो एनर्जी ड्रिंक पीना छोड़ देंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










