Chanakya Niti: आखिरी सांस तक इन लोगों को नहीं मिलती इज्जत, शर्मिंदगी और जिल्लत में बिताना पड़ता है जीवन

Updated:
विज्ञापन
chanakya niti for respect and dignity

AI generated image

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जीवन में कभी भी किसी से इज्जत नहीं मिलती है. इस तरह के जो लोग होते हैं वे अपना सारा जीवन शर्मिंदगी और जिल्लत के बीच बिताने के लिए मजबूर हो जाते हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. वे एक महान पॉलिटिशियन थे और उन्होंने मानव जाति की भलाई के लिए कई नीतियों की रचना भी की थी. कहा जाता है अगर कोई भी इंसान एक सफल और समृद्ध जीवन जीना चाहता है तो इन नीतियों में बताई गयी बातों का ख्याल उसे जरूर रखना चाहिए. कहा जाता है अगर इनकी बातों को नजरअंदाज किया जाए तो ऐसे में उसका पूरा जीवन मुसीबतों और परेशानियों के बीच बीतता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको चाणक्य की नीतियों में बताये गए कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने जीवन में कभी भी इज्जत नहीं मिलती. आचार्य चाणक्य के अनुसार इस तरह के जो लोग होते हैं वे अपने मरते दम तक सिर्फ शर्मिंदगी और जिल्लत ही झेलते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

दूसरों पर निर्भर रहने वाला

आचार्य चाणक्य के अनुसार उस तरह के लोगों को कभी इज्जत नहीं मिलती जो हर काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहता है. उनका कहना है जो भी इंसान हमेशा अपने कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहता है उसे मरते डैम तक शर्मिंदगी से गुजरना पड़ता है और वह कभी खुश नहीं रह पाता.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: 5 ऐसे फैसले जिन्हें लेने से डरता है आम इंसान! समय रहते सीख गए तो बदल जाएगी जिंदगी

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: कब अपना ही पैसा बन जाता है इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन? आचार्य चाणक्य से सीखें पैसों को दोस्त बनाने के तरीके

जिन्हें आता है हद से ज्यादा गुस्सा

चाणक्य नीति के अनुसार जिन लोगों को हर बात पर गुस्सा आता है या फिर जिन्हें अपने गुस्से पर बिलकुल काबू नहीं रहता है, उन लोगों को जीवन में हर कदम पर जलील होना पड़ता है और शर्मिंदगी से गुजरना पड़ता है. इस तरह के लोगों को इसलिए भी शर्मिंदगी से गुजरना पड़ता है क्योंकि ये लोग गुस्से में आकर हमेशा गलत फैसला लेते हैं.

अज्ञानी व्यक्ति को झेलनी पड़ती है बेइज्जती

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप एक अज्ञानी व्यक्ति हैं या फिर एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनके पास ज्ञान की कमी है तो आपको समाज में कभी भी इज्जत नहीं मिलेगी. इस तरह के लोगों को न ही पसंद किया जाता है और न ही इज्जत की नजरों से देखा जाता है.

हां में हां मिलाने वाले

आचार्य चाणक्य के अनुसार उन लोगों को समाज में कभी इज्जत नहीं मिलती जो हमेशा दूसरों की हां में हां मिलाते रहते हैं. इस तरह के लोगों को कुछ समय के लिए भले ही पसंद किया जाता है लेकिन जीवन में आगे चलकर या फिर लंबे समय में इन्हें दूसरों के सामने शर्मिंदा ही होना पड़ता है.

Chanakya Niti: क्यों आपको अपने दुश्मन को पूरी तरह से नहीं करना चाहिए नष्ट? आचार्य चाणक्य से जानें चौंकाने वाली वजह

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola