ePaper

Chanakya Niti: सिर्फ खुशनसीब व्यक्ति के पास होती हैं ये तीन चीजें, धरती पर भोगते हैं स्वर्ग का सुख

Updated at : 31 Jan 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में लिखा है कि जिस व्यक्ति के पास ये तीन चीजें होती हैं, वह धरती पर स्वर्ग की तरह जीता है. वह उम्र भर सुख भोगता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र नामक एक ग्रंथ की रचना की थी, जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है. इसमें मानव जीवन से जुड़े कई विचार दिए गए हैं. जो भी व्यक्ति चाणक्य नीति को अच्छी तरह से समझ लेता है, वह जीवन की हर चुनौतियों से निपटने में सक्षम हो जाता है. इसके जरिए व्यक्ति सुखी, संतुष्ट और सफल जीवन जीता है. चाणक्य कहते थे कि इंसान अपने कर्मों की वजह से सफलता और असफलता हासिल करता है. अच्छे कर्म रहता है, तो सुख भोगता है, नहीं तो नरक. ऐसे में चाणक्य नीति में लिखा है कि जिस व्यक्ति के पास ये तीन चीजें होती हैं, वह धरती पर स्वर्ग की तरह जीता है. वह उम्र भर सुख भोगता है.

यह भी पढें- Chanakya Niti: आपका दुश्मन खुद-ब-खुद डाल देगा हथियार, सिर्फ याद रखें चाणक्य की ये बातें

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: दुश्मन को भी बना सकते हैं दोस्त, सिर्फ याद रखें चाणक्य की एक बात

अच्छे भोजन के साथ अच्छा स्वास्थ्य

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिस इंसान के नसीब में अच्छा भोजन और स्वास्थ्य होता है, वह धरती पर ही सुख भोगता है. उससे धनी किस्मत वाला इंसान और कोई नहीं होता है, क्योंकि अच्छा भोजन करने वाला इंसान भोजन को आसानी से पचा भी सकता है. इस तरह का जीवन पूर्व जन्म के फलों के कारण ही इंसान को नसीब होता है.

जिसको गुणवान स्त्री नसीब हो

आचार्य चाणक्य के मुताबिक, जिस इंसान के जीवन में सद्गुणों वाली स्त्री होती है, उससे ज्यादा खुशनसीब इंसान इस धरती पर कोई नहीं होता है. चाणक्य कहते हैं कि रूपवान, गुणवान और चरित्रवान स्त्री व्यक्ति के पूर्व जन्म के कर्मों के कारण ही नसीब होता है. हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति को सुंदर स्त्री तो मिल जाती है, लेकिन चरित्रवान मिलना आसान नहीं होता है.

जो धनवान हो

आचार्य चाणक्य के कहते हैं कि इस धरती पर जो धनवान होता है, वह जीवन भर सुख भोगता है. इंसान का धनवान होना, उसके पूर्वजन्म का फल होता है. वहीं जो व्यक्ति दान-पुण्य का काम भी करता है, तो उसे धरती पर हर तरह का सुख मिलता है. ऐसे में इन तीनों चीजों वाला व्यक्ति धरती पर ही स्वर्ग का सुख हासिल कर लेता है.

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: घर में पैसों का लगा रहेगा अंबार, बस याद रखें चाणक्य की ये 3 बातें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola