Chanakya Niti: दुश्मन को भी बना सकते हैं दोस्त, सिर्फ याद रखें चाणक्य की एक बात

Chanakya Niti
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी नीतियां बताई हैं, जिनके जरिए आसानी से दुश्मन को भी दोस्त बनाया जा सकता है.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ, रणनीतिकार के साथ कुशल सलाहकार भी थे. उन्होंने इसी कुशलता से चंद्रगुप्त मौर्य नामक एक कुशल शासक का निर्माण किया. जिसने एक मौर्य वंश की नींव रखी. चाणक्य ने नीतिशास्त्र नामक एक ग्रंथ लिखा था, जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है. यह वर्तमान काल में बहुत प्रासंगिक है. जो भी व्यक्ति चाणक्य नीति को अच्छे से समझ लेता है. उसका जीवन बहुत आसान हो जाता है, क्योंकि व्यक्ति में दूसरों को परखने का काबिलियत आ जाती है. वह इंसान के हावभाव, विचार और उसकी सोच को अच्छे से समझ सकने में काबिल हो जाता है, क्योंकि चाणक्य नीति में स्त्री-पुरुष सभी के गुणों और अवगुणों को विस्तार से बताया गया है. जो इंसान को आगाह करती है. साथ ही ये नीतियां लोगों का मार्गदर्शन भी करती हैं. ऐसे में चाणक्य ने कुछ ऐसी नीतियां बताई हैं, जिनके जरिए दुश्मन को भी दोस्त बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: घर में पैसों का लगा रहेगा अंबार, बस याद रखें चाणक्य की ये 3 बातें
यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: भरोसे के काबिल होते हैं ये लोग, धोखा देने की नहीं होती फितरत
दुश्मन को भी दोस्त बनाने के लिए अपनाएं ये चाणक्य नीति
चाणक्य नीति ने एक श्लोक में बताया है कि जिस प्रकार जंगल में एक शिकारी हिरण को अपने जाल में फंसाने के लिए मीठे-मीठे स्वर निकालता है, तो उन स्वरों से मंत्रमुग्ध होकर हिरण उसके चंगुल में फंस जाता है. उसी तरह किसी को या दुश्मन को अपना बनाने के लिए व्यक्ति को मीठे बोल बोलना चाहिए, क्योंकि यह माना जाता है कि बुरा चाहने वाले इंसान के प्रति प्रेम व्यवहार रखने से दुश्मन का हृदय परिवर्तन हो जाता है.
दुश्मनों के प्रति रखें सौहार्दपूर्ण व्यवहार
आचार्य चाणक्य इस श्लोक के माध्यम से यह बताना चाह रहे हैं कि व्यक्ति को किसी से भी दुश्मनी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि दुश्मनी करना आपके लिए घातक हो सकती है. यह आपको नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए दुश्मन के प्रति व्यवहार अच्छे रखने चाहिए. ऐसे में उनसे प्यार और मीठी बोल बोलना चाहिए. इसके अलावा, दुश्मनों के प्रति व्यवहार भी सौहार्दपूर्ण रखना चाहिए.
यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: जिंदगी में अपना लें कुत्तों के ये गुण, मिलेगी सुनिश्चित सफलता
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shashank Baranwal
जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




