ePaper

Chanakya Niti: आपका दुश्मन खुद-ब-खुद डाल देगा हथियार, सिर्फ याद रखें चाणक्य की ये बातें

Updated at : 29 Jan 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti

AI Generated Image

Chanakya Niti: चाणक्य नीति इंसान को जीवन में सफलता, सम्मान और समृद्धि पाने के लिए मार्गदर्शक की भांति काम करती हैं. इसे अच्छी तरह से समझने वाला इंसान अपने जीवन को बेहतर बनाने में सक्षम होता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति नामक एक बहुत ही प्रभावी ग्रंथ की रचना की है. इसमें जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे राजनीति, समाज, व्यक्तित्व निर्माण और नीति शास्त्र की बातें बताई गई हैं. चाणक्य नीति में लिखित सूत्र समय के साथ प्रासंगिक बने हुए हैं. चाणक्य नीति इंसान को जीवन में सफलता, सम्मान और समृद्धि पाने के लिए मार्गदर्शक की भांति काम करती हैं. इसे अच्छी तरह से समझने वाला इंसान अपने जीवन को बेहतर बनाने में सक्षम होता है. इसके अलावा, चाणक्य नीति में कुछ ऐसी भी बातें लिखी हैं, जिनको अपनाकर इंसान दुश्मनों को भी पराजित कर सकता है.

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: दुश्मन को भी बना सकते हैं दोस्त, सिर्फ याद रखें चाणक्य की एक बात

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: घर में पैसों का लगा रहेगा अंबार, बस याद रखें चाणक्य की ये 3 बातें

हमेशा खुश रहें

खुश रहना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है. चाणक्य नीति में भी बताया गया है कि व्यक्ति खुश रहकर अपने दुश्मन को भी पराजित कर सकता है, क्योंकि जो आपका दुश्मन होगा, उसे आपकी खुशी बर्दाश्त नहीं होगी. ऐसे में आप चाहे जैसी स्थिति में हो, कितनी भी परेशानी हो, खुश रहना न छोड़े. आपकी खुश रहने से दुश्मन परेशान होकर कोई न कोई गलती जरूर करेगा. जिसकी वजह से वह खुद जाल में फंस जाएगा.

गुस्से पर रखें नियंत्रण

इंसान गुस्से में किसी और का नहीं अपना ही नुकसान करता है, क्योंकि गुस्से में इंसान का बना बनाया काम बिगड़ जाता है. चाणक्य नीति में भी बताया गया है कि इंसान को गुस्सा करने से बचना चाहिए. जो भी गुस्से पर काबू रखना सीख लेता है, उस इंसान का कुछ भी कोई बिगाड़ नहीं पाता है. अगर दुश्मन को हराना है, तो ठंडे दिमाग से सोचना और योजना बनाना पड़ेगा. गुस्से में रहकर आप दुश्मन का कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं.

जवाब देने से बचें

इंसान को हर बातों पर जवाब देने से बचना चाहिए. उसे सोच-समझकर बात का जवाब देना चाहिए, जब जवाब देना जरूरी हो जाता है. आपकी हर बात पर जवाब देना आपके लिए घातक हो सकती है. अक्सर दुश्मनों द्वारा फंसाने के लिए कुछ ओछी बातें की जाती है, अगर आप उन बातों का जवाब नहीं देते हैं, तो आपका दुश्मन खुद हथियार डाल देगा.

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: भरोसे के काबिल होते हैं ये लोग, धोखा देने की नहीं होती फितरत

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola