ePaper

Chanakya Niti: जब अपनी परछाई भी छोड़ दे साथ तो याद रखें चाणक्य की ये बातें, किस्मत बदलने की खुद में आ जाएगी ताकत

Updated at : 15 Jul 2025 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti for life

AI generated image

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ख्याल आपको उस समय रखना चाहिए जब आपके सभी अपने आपका साथ छोड़ दें. जब आप इन बातों का ख्याल रखते हैं तो आपमें खदु खुद अपनी किस्मत बदलने की ताकत आ जाती है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. लोग इन्हें अक्सर कौटिल्य या फिर विष्णुगुप्त के नाम से भी जानते है. भारत के प्राचीनतम और सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक थे. वे न केवल एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षक और कूटनीतिज्ञ थे, बल्कि उन्होंने ‘चाणक्य नीति’ नामक ग्रंथ के माध्यम से जीवन के हर पहलू को सरल, सटीक और प्रभावशाली तरीके से समझाया है. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी बातों का भी जिक्र किया है जिनका ख्याल आपको उस समय रखना चाहिए जब आपके सभी अपने आपका साथ छोड़ दें. जब आप इन बातों को ध्यान में रखते हैं तो आप में खुद अपनी किस्मत अपने हाथों से बदलने की ताकत आ जाती है. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

हमेशा करते रहें कोशिश

अगर सभी आपका साथ छोड़ दें लेकिन फिर भी आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो ऐसे में आपको बिना रुके और बिना थके कोशिश करती रहनी चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपकी किस्मत जरूर बदलती है और आपको सफलता भी जरूर मिलती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: सामने वाला आपकी बार-बार कर रहा है बेइज्जती? इस तरह हमेशा के लिए बंद कर दें उसका मुंह

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?

सही प्लानिंग भी है जरूरी

अगर आप जीवन में सफल होकर अपने लक्ष्यों तक पहुंचना चाहते हैं तो इसके लिए यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आपकी प्लानिंग सही हो और आपने सभी रणनीतियों पर भी काम किया हो. अगर आप चीजों को सही से प्लान नहीं करते हैं तो आपको जीवन में कभी भी सफलता नहीं मिलती है.

अनुशासन में रहें

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप अपनी किस्मत को बदलना चाहते हैं तो आपको हमेशा ही अनुशासन में रहना चाहिए. जब आप अनुशासन में रहते हैं तो आपके जीवन में स्टेबिलिटी या फिर स्थिरता आती है और साथ ही आपके सभी काम एक के बाद एक होते चले जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: धरती पर ही मिलेगा स्वर्ग का सुख अगर भगवान ने आपको दी हैं ये 4 चीजें, क्या आपके पास है इनमें से कोई भी एक?

पैसों की करें बचत

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको जीवन में हमेशा पैसों को बचाकर रखना चाहिए. यह सिर्फ अच्छे दिनों के लिए ही नहीं है बल्कि पैसे हमारे बुरे समय में भी काम आते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपको बुरे समय से निकलने में समस्या न हो तो ऐसे में आपको पैसों की बचत जरूर करनी चाहिए.

धर्म और कर्तव्य का पालन

चाणक्य नीति के अनुसार हर इंसान को अपने जीवन में कर्तव्यों का और धर्म का पालन करना चाहिए। किसी भी इन दो चीजों से बचकर दूर नहीं भागना चाहिए. जब आप इन दोनों ही चीजों के साथ रहते हैं तो आपको सफलता और सम्मान जरूर मिलता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन चीजों को पैर लगाने वाला जीवनभर भोगता है दुख और पीड़ा, पापियों की श्रेणी में होता है शामिल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola