ePaper

Chanakya Niti: क्यों जीवन में गलत फैसले लेना भी आपके लिए है जरूरी? चाणक्य ने जानें जीवन में सफल होने का राज

Updated at : 18 Jan 2026 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti on wrong decisions

गलत फैसले लेना क्यों है जरूरी AI generated image

Chanakya Niti: क्या गलत फैसले सच में नुकसानदेह होते हैं या यही सफलता की पहली सीढ़ी हैं? चाणक्य नीति बताती है कि गलत फैसले हमें एक्सपीरियंस, समझ और खुद पर भरोसा करना सिखाते हैं. इस आर्टिकल में जानिए क्यों आचार्य चाणक्य गलत फैसलों को भी सफल जीवन का जरूरी हिस्सा मानते हैं और कैसे ये भविष्य को मजबूत बनाते हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुषों में से एक माना जाता है. अपने जीवनकाल में उन्होंने मानव जाति को सही रास्ता दिखाने के लिए कई जरूरी बातें कहीं, जिन्हें आज हम चाणक्य नीति के नाम से जानते हैं. कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति एक सफल और समृद्ध जीवन जीना चाहता है, तो उसे चाणक्य नीति में बताई गई बातों को जरूर अपनाना चाहिए. चाणक्य नीति में इस बात का भी जिक्र किया है कि आखिर क्यों एक इंसान को सफल जीवन पाने के लिए गलत फैसले भी लेने चाहिए. वे कहते हैं कि हम सभी जीवन में सही फैसला लेने की कोशिश करने में लगे रहते हैं बिना यह सोचे कि जीवन में गलत फैसले लेने भी उतने ही जरूरी है. वे कहते हैं कि जीवन में की गयी गलतियां सिर्फ हमें नुकसान ही नहीं पहुंचाते हैं बल्कि सीखने और समझने का भी मौका देते हैं. जब आप जाने-अनजाने में गलत फैसले लेते हैं तो आपको अपनी कमजोरियों, लिमिट्स और सोचने की ताकत का पता चलता है. ये जो एक्सपीरियंस होते हैं वे आपके भविष्य को बेहतर और मजबूत बनाने के काम करते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे गलत फैसले हमारी जिंदगी में नए मौके और सफलता के दरवाजे खोल सकते हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.

एक्सपीरियंस से बढ़ती है समझ

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किताबों से ज्ञान लेना जरूरी है लेकिन लेकिन जीवन की असली समझ तो एक्सपीरियंस से ही आती है. जब हम गलत फैसले लेते हैं तो हमें पता चलता है कि कौन सा रास्ता सही है और कौन सा गलत. यह एक्सपीरियंस हमें आने वाले जीवन में ऐसे फैसले लेने से रोकता है जो हमारे लिए नुकसानदेह हो सकते हैं. आचर्य चाणक्य के अनुसार गलत फैसले हमारे लिए एक शिक्षक की तरह सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 4 चीजों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, जीवन को सही दिशा देने वाली चाणक्य की बड़ी सीख

डर को कम करने में मददगार

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि गलत फैसले लेने से अक्सर हम डर और संकोच महसूस करते हैं. लेकिन यही डर हमें जीवन में मजबूत बनने में मदद करता है. जब हम जानबूझकर छोटे कामों में गलत फैसला लेते हैं तो देखते हो देखते हमारे अंदर का डर कम या फिर खत्म हो जाता है. इसके अलावा हम जीवन के बड़े और जरूरी फैसले ज्यादा आसानी से और कॉन्फिडेंस से ले पाते हैं.

सोचने की कैपिसिटी बढ़ती है

चाणक्य नीति के अनुसार गलत फैसले हमें यह सोचने पर मजबूरी कर देते हैं कि अगली बार हम सही फैसला लें तो लें कैसे. इससे हमारा दिमाग हमेशा एक्टिव रहता है और साथ ही सोचने की कैपिसिटी भी बढ़ती है. आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी इंसान की सोचने और समझने की ताकत ही उसकी सबसे बड़ी संपत्ति है और जीवन में की गयी गलतियों से यह ताकत और भी मजबूत होती है.

सफलता की राह में जरूरी कदम

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हर सफल इंसान कभी न कभी अपने जीवन में गलत फैसले जरूर लेता है. उनके अनुसार सही फैसले लेने की काबिलियत सिर्फ एक्सपीरियंस से ही आती है. अगर हम गलत फैसलों से डरते हैं और उन्हें हमेशा टालने में लगे रहते हैं तो कभी भी पूरी तरह से सफल और समझदार नहीं बन पाते हैं. गलत फैसले हमें जीवन में आने वाली परेशानियों को समझने और एक सफल राह पर आगे बढ़ने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: आज लिए गए ये छोटे फैसले बदल देंगे आपकी पूरी जिंदगी, सफलता और सुख का राज छिपा है चाणक्य की इन नीतियों में

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola