ePaper

Chanakya Niti: अगर दिखाई दे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, बुरा वक्त होने वाला है शुरू

Updated at : 10 Sep 2024 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti: अगर दिखाई दे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, बुरा वक्त होने वाला है शुरू

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में आपको बताने वाले हैं जो अगर आपको दिखाई दे तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपका बुरा वक्त शुरू होने वाला है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के बारे में शायद ही कोई ऐसा हो जो कि न जनता हो. इन्हें 20वीं सदी के सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुषों में से जाना जाता था. कहा जाता है अगर कोई भी व्यक्ति आचार्य चाणक्य द्वारा बताये गए मार्ग पर चलता है तो ऐसे में उसे सुख, समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है और इसके साथ ही वह जीवन में आने वाली कई तरह के मुसीबतों से भी बचा हुआ रह सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको चाणक्य नीति में बताये गए कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि अब आपका बुरा वक्त शुरू होने वाला है. तो चलिए इन संकेतों के बारे में जानते हैं.

तुलसी के पौधे का सूखना

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आपके घर पर एक तुलसी का पौधा है तो यह काफी शुभ होता है लेकिन, अगर तुलसी का यह पौधा सूखने लग जाए तो इसे काफी अशुभ माना जाता है. चाणक्य नीति के अनुसार अगर आपने घर पर मौजूद तुलसी का पौधा बिना किसी कारण के सूख जाता है तो यह आपके घर और जीवन में आने वाले संकट की तरफ इशारा कर सकता हैं. मान्यताओं के अनुसार अगर घर पर तुलसी का पौधा सूख रहा है तो यह आर्थिक परेशानी की तरफ इशारा कर सकता है.

Also Read: Chanakya Niti: लड़कियों को खूब लुभाते हैं इस तरह के लड़के, आप भी जानें

Also Read: Chanakya Niti: लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं होंगे अमीर, ये गलतियां हैं कारण

लड़ाई-झगड़ों का बढ़ना

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आपके घर पर अचानक से ही लड़ाई-झगड़े और कलेश बढ़ गए हैं तो यह भी बुरा वक्त आने के संकेत हो सकते हैं. अगर आपके घर पर भी अचानक ऐसा निगेटिव माहौल बन गया है तो यह जीवन में आने वाली आर्थिक संकट की तरफ इशारा कर सकता है.

शीशे का टूटना

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आपके घर पर शीशा टूटता है तो इसे काफी अशुभ संकेत माना गया है. इस तरह के संकेत बुरा वक्त आने की ओर इशारा करते हैं.

Also Read: Chanakya Niti: जीवन में कभी नहीं मिलेगी सफलता, आज ही इस तरह के लोगों से बना लें दूरी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola