ePaper

Chanakya Niti: चाणक्य की नजर में आदर्श पत्नी कौन? जानिए चौंकाने वाली बातें

Updated at : 19 May 2025 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: चाणक्य ने बताया है कि आदर्श पत्नी कैसी होनी चाहिए. तो आइये जानते हैं कि चाणक्य की नजर में कौन-सी बातें एक आदर्श पत्नी को परिभाषित करती हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: चाणक्य, जिन्हें आचार्य चाणक्य या विष्णुगुप्त भी कहा जाता है, नीतिशास्त्र के महान ज्ञाता माने जाते हैं. उन्होंने जीवन के हर पहलू को लेकर गहरी बातें कहीं हैं, जो आज भी उतनी ही सटीक और उपयोगी हैं. चाणक्य नीति में पत्नी के गुणों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. एक पत्नी सिर्फ जीवनसाथी नहीं होती, बल्कि पूरे परिवार की नींव होती है. अगर पत्नी समझदार, संस्कारी और सच्चरित्र हो, तो जीवन सुखमय बन जाता है. लेकिन अगर पत्नी में गलत आदतें हों, तो घर का माहौल भी बिगड़ सकता है. इसलिए चाणक्य ने बताया है कि आदर्श पत्नी कैसी होनी चाहिए. तो आइये जानते हैं कि चाणक्य की नजर में कौन-सी बातें एक आदर्श पत्नी को परिभाषित करती हैं.

पत्नी का चरित्र अच्छा होना चाहिए

चाणक्य कहते हैं कि पत्नी का चरित्र साफ-सुथरा होना चाहिए. वह सच्ची, ईमानदार और भरोसेमंद होनी चाहिए. अगर उसका मन और काम में फर्क होगा, तो पति का जीवन दुखी हो सकता है.

पति का साथ देने वाली होनी चाहिए

एक अच्छी पत्नी हर सुख-दुख में पति का साथ देती है. वह सिर्फ अच्छे समय में नहीं, मुश्किल समय में भी पति के साथ खड़ी रहती है. ऐसे में परिवार मजबूत बनता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: पति में हों ये गुण, तभी टिकेगा सुखी विवाह, चाणक्य की नजर में आदर्श पति

ये भी पढ़ें:  Chanakya Niti: हर सफल इंसान की जेब में होती है चाणक्य की ये 3 नीतियां, जानिए आप क्यों पीछे हैं

समझदार और शांति पसंद हो

चाणक्य कहते हैं कि पत्नी को शांत स्वभाव की और समझदार होना चाहिए. जो हर बात पर गुस्सा न करे, बल्कि शांति से बात समझे और हल निकाले. झगड़ालू स्वभाव रिश्ते को बिगाड़ देता है.

धर्म और संस्कारों को मानने वाली हो

पत्नी को धर्म, परंपरा और संस्कारों का सम्मान करने वाली होनी चाहिए. ऐसे गुण घर को मंदिर जैसा बनाते हैं. इससे बच्चों पर भी अच्छा असर पड़ता है.

खर्च और घर संभालने में समझदार हो

अच्छी पत्नी वो होती है जो खर्च को सही ढंग से चलाए. वह फिजूलखर्ची न करे और जरूरत के हिसाब से पैसा बचाए. इससे घर का भविष्य सुरक्षित रहता है.

ये भी पढ़ें:  Chanakya Niti: दोस्ती निभानी है तो चाणक्य की ये बातें जरूर जानो

ये भी पढ़ें:  Chanakya Niti: पैसा आता है, मगर रुकता क्यों नहीं? चाणक्य की ये नीति खोल देगी राज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola