Chanakya Niti: जीवन होगा बर्बाद और खाली रहेगी जेब, 20 की उम्र के बाद इन आदतों का जरूर करें त्याग

AI generated image
Chanakya Niti: चाणक्य नीति में कुछ ऐसी आदतों का जिक्र किया गया है जिन्हें हर इंसान को त्याग देना चाहिए. अगर इन आदतों से समय रहते छुटकारा न पाया जाए तो ऐसे में आपकी जिंदगी बर्बाद हो सकती है और साथ ही आपकी जेब भी खाली रह जाती है.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. लोग इन्हें अक्सर कौटिल्य या फिर विष्णुगुप्त के नाम से भी जानते है. भारत के प्राचीनतम और सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक थे. वे न केवल एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षक और कूटनीतिज्ञ थे, बल्कि उन्होंने ‘चाणक्य नीति’ नामक ग्रंथ के माध्यम से जीवन के हर पहलू को सरल, सटीक और प्रभावशाली तरीके से समझाया है. अपनी नीति में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी आदतों का भी जिक्र किया है जिन्हें किसी भी इंसान को 20 की उम्र के बाद छोड़ देना चाहिए. अगर आप समय रहते इन आदतों से छुटकारा नहीं पाते हैं तो आपका जीवन बुरी तरह से बर्बाद होता है और आपकी जेब भी खाली रह जाती है. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
समय की न करें बर्बादी
आचार्य चाणक्य की अगर मानें तो आपको 20 की उम्र के बाद हर कीमत पर समय की बर्बादी करने से बचना चाहिए. बता दें 20 की उम्र के बाद आपके लिए समय और भी ज्यादा कीमती हो जाता है. ऐसे में अगर आप समय रहते सुधरते नहीं है तो आने वाले समय आपको सिर्फ पछताना पड़ता है.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: किसी में आपकी बेइज्जती करने की नहीं होगी ताकत, गांठ बांध लें चाणक्य की ये बातें
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: सामने वाला आपकी बार-बार कर रहा है बेइज्जती? इस तरह हमेशा के लिए बंद कर दें उसका मुंह
आलस का करें त्याग
अगर आप आलस करते हैं तो यह बात तय है कि आपको जीवन में कभी भी सफलता नहीं मिलती है. ऐसा इसलिए क्योंकि आलस को हमेशा से इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो आपको मेहनत करनी चाहिए और आलस से जितनी हो सके दूरी बना लेनी चाहिए.
पैसों की न करें बर्बादी
चाणक्य नीति के अनुसार आपको हर कीमत पर पैसों की बर्बादी करने से बचना चाहिए. अगर आप पैसों को सोच-समझकर खर्च नहीं करते हैं तो आपका आने वाला जीवन आर्थिक समस्याओं के ���ीच बीतने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है. जो भी इंसान पैसों को बेवजह खर्च करता है वह आर्थिक तौर पर कभी भी स्थिर नहीं हो पाता है.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन चीजों को पैर लगाने वाला जीवनभर भोगता है दुख और पीड़ा, पापियों की श्रेणी में होता है शामिल
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










