बांस से सजाएं अपना घर, कम बजट में पाएं शानदार लुक

Updated:
विज्ञापन
बांस से सजाएं अपना घर, कम बजट में पाएं शानदार लुक

Bamboo Decoration Ideas: आजकल मिनिमलिस्ट और नेचुरल थीम डेकोरेशन का ट्रेंड काफी लोकप्रिय हो रहा है. ऐसे में आप भी बांस से बने आइटम्स से घर को सजा सकते हैं.

विज्ञापन

Bamboo Decoration Ideas: क्या आप भी अपने घर के डेकोरेशन में कुछ चीजें जोड़ना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. घर की सजावट में अगर आप कुछ नया, सिंपल और प्रकृति से जुड़ा हुआ टच देना चाहते हैं, तो बांस से बनी डेकोरेशन आपके लिए परफेक्ट हैं. आइए जानते हैं कुछ डेकोरेशन आइडियाज.  

फ्लावर पॉट 

बांस के फ्लावर पॉट घर की सजावट में चार चांद लगाते हैं. ये देखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं. इन फ्लावर पॉट्स को आप लिविंग रूम, बालकनी या ऑफिस स्पेस में आसानी से रख सकते हैं. बांस के हैंगिंग फ्लावर पॉट्स में आप मनी प्लांट लगा सकते हैं. इसके अलावा आप रूम में फ्लावर पॉट में आर्टिफिशियल फूलों को लगा सकते हैं. 

वॉल हैंगिंग से सजाएं

आप खूबसूरत बांस से बने वॉल हैंगिंग से भी अपने घर को एक अलग और आकर्षक लुक दे सकते हैं. बांस का हल्का भूरा रंग दीवारों पर देखने में सुंदर लगता है. ये वॉल हैंगिंग्स लिविंग रूम, बेडरूम, बालकनी या एंट्री एरिया में खास आकर्षण जोड़ती हैं. 

पेन स्टैंड से सजाएं

अपने या बच्चों के स्टडी टेबल को सजाने के लिए आप बांस से बनी पेन स्टैंड को रख सकते हैं. बांस से बने पेन स्टैंड में आप पेन, पेंसिल, मार्कर, स्केल और छोटी कैंची जैसी स्टेशनरी को आसानी से व्यवस्थित रख सकते हैं. 

फोटोफ्रेम से सजाएं

घर को डेकोरेट करने के लिए आप बांस की फोटोफ्रेम का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये सिंपल सा फोटोफ्रेम आपके रूम के लुक को पूरी तरह बदल सकता है. आप लिविंग रूम की दीवार पर इस फ्रेम में फैमिली फोटो लगा सकते हैं या बेडरूम में अपनी पसंदीदा यादों की तस्वीरें सजा सकते हैं. 

बांस की टोकरी या बास्केट से सजाएं

आप बांस की टोकरी का इस्तेमाल भी सजावट में कर सकते हैं. बांस की खूबसूरत टोकरी में आप फलों को रख सकते हैं और डाइनिंग टेबल पर सजा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें– Decor Ideas: सजाएं अपने लिविंग रूम को कुछ खास अंदाज में, मेहमान देखकर रह जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें– Home Decor Ideas: घर को दें नया और स्टाइलिश लुक, घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए डेकोरेशन आइडियाज

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola