ePaper

झूठ बोलने लगा है आपका बच्चा, तो इन तरीकों से छोड़ देंगे ये बुरी आदत

Updated at : 22 Feb 2026 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
Parenting Tips To Stop Kids Lying

परवरिश के टिप्स (Image-iStock)

Parenting Tips: अगर आपका बच्चा झूठ बोलता है तो उसे डांट-फटकार से नहीं बल्कि प्यार से इस आदत को छुड़ाया जा सकता है. यहां आपको बच्चे को झूठ बोलने की आदत छुड़ाने के टिप्स बताते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: जब आपका बच्चा आपसे कुछ बोल रहा हो और आपको मालूम हो कि वह झूठ बोल रहा है. इस तरह की झूठ अगर बच्चा रोजाना बोलने लगे तो फिर माता-पिता के लिए यह चिंता का विषय है. ऐसी स्थिति में कोई भी माता-पिता गुस्से से भर जाते हैं और बच्चे को सजा देते हैं. उन्हें डांट लगाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि आपका बच्चा झूठ क्यों बोल रहा है. यानी इसके पीछे की वजह क्या है. इसकी सच्चाई है कि बच्चा डर की वजह से झूठ बोलता है. यहां आपको बताते हैं कि बिना डांट-फटकार के आप बच्चे को झूठ बोलने की आदत कैसे छुड़ा सकते हैं.

सच बोलने पर तारीफ की आदत डालें

आपका बच्चा अगर किसी तरह की गलती करने के बाद भी सच बोलता है तो आप उसकी तारीफ करना न भूलें. आपको बच्चे से ये कहना होगा कि, मैं जानता हूं कि तुमसे गलती हुई है लेकिन तुमने सच बोला, ये बहुत अच्छी बात है. ऐसा करने से बच्चा अगली बार झूठ बोलने से पहले कई बार सोचेगा. उसके अंदर अगर डर नहीं होगा तो वो झूठ बोलने की कोशिश ही नहीं करेगा.

खुद बनें उदाहरण

बच्चा अपने आस-पास की चीजों से ही सीखता है. घर का बड़ा सदस्य अगर कभी झूठ बोलता है तो बच्चा उनकी आदत को सीख लेता है. अगर कोई मजाक में भी झूठ बोले तो आप बच्चे को बताएं कि यह मजाक था ताकि बच्चे उसे सीख न सकें.

यह भी पढ़ें: आपकी हर बात मानेगा बच्चा, बस अपनाने होंगे ये आसान पेरेंटिंग टिप्स

कहानियों से बनाएं ईमानदार

आप बच्चे को ईमानदारी का संदेश देने वाली कहानियों को सुनाकर उनमें सच बोलने की आदत डाल सकते हैं. ऐसी कहानी बच्चे को सुनाएं जिसमें झूठ बोलने का अंत बुरा होता है, तो वह खुद भी सोचने लगेगा.

डराकर नहीं प्यार से बात करें

कोई भी बच्चा तभी झूठ बोलता है कि जब उसे डांट या सजा मिलने का डर रहता है. आपके घर का माहौल अगर डर और अनुशासन से भरा होगा, तो बच्चा हर बात छिपाने के लिए झूठ बोलेगा. इसलिए जरूरी है कि आप अपने घर का माहौल ऐसा बनाएं जिससे बच्चे बिना डरे आपसे हर बात को कह सकें.

यह भी पढ़ें: आज ही बदल लें अपनी ये आदतें, वरना खराब होगा बच्चे का फ्यूचर

यह भी पढ़ें: आपकी आदतों से बच्चे बनते हैं जिद्दी, इन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola