आज ही बदल लें अपनी ये आदतें, वरना खराब होगा बच्चे का फ्यूचर

परवरिश के टिप्स (Image-Getty)
Parenting Tips: बच्चे की अच्छी परवरिश के लिए माता-पिता को अपनी कुछ आदतों में सुधार करना जरूरी है. वरना माता-पिता की बुरी आदतें बच्चे का भविष्य बर्बाद कर सकती हैं.
Parenting Tips: आजकल मोबाइल और इंटरनेट के बीच बच्चों की परवरिश करना आसान नहीं रह गया है. आपकी आदतें बच्चों के जीवन पर गहरा असर डालती है. बच्चे की परवरिश करते समय एक बात ध्यान रखना जरूरी है कि बिजी शेड्यूल में भी आप छोटी-छोटी हरकतों से बाज न आएं. इसकी वजह है कि बच्चा आपकी बुरी आदतों को सीखेगा, जो कि उसके भविष्य के लिए सही नहीं होगा. अगर आपको एक अच्छा माता-पिता बनना है तो अपनी इन आदतों को जरूर बदल लें.
खुद फैसला करने दें
कुछ छोटे-छोटे कामों को करने के लिए आप बच्चे को खुद डिसीजन लेने की आजादी दें. इससे बच्चे की क्रिएटिविटी में निखार आएगा. इससे बच्चा अपनी प्रॉब्लम्स आपसे शेयर करेंगे और आप दोनों के बीच की बॉन्डिंग ही सही रहेगी.
हर बात में दोष न दें
कई बार ऐसा होता है जब बच्चों की कुछ आदतें पैरेंट्स को अच्छी नहीं लगती हैं. ध्यान रखें कि ऐसी स्थिति में बच्चे को भला-बुरा कहकर दोषी न ठहराएं. यानी इन मामले में भी बच्चे को प्यार से समझा-बुझाकर उसे सही गलत की जानकारी दें.
हर बात पर डांटना जरूरी नहीं
बहुत सारे माता-पिता हर बात पर बच्चे को डांटते हैं, इस डांट का बच्चे पर बुरा असर पड़ता है और बच्चा गुस्सैल बन सकता है. बेहतर होगा आप बच्चे को डांटने की बजाय प्यार से बात करके समझाएं.
यह भी पढ़ें: आपकी आदतों से बच्चे बनते हैं जिद्दी, इन बातों का रखें ध्यान
तुलना करने से बचें
हर बच्चा यूनिक होता है और उसकी अपनी खासियत होती है. इसलिए कभी भी अपने बच्चे की तुलना किसी और बच्चे के साथ न करें. बेहतर होगा आप बच्चे को उसकी खासियत बताकर प्रोत्साहित करें.
हर बार डिमांड पूरी करना जरूरी नहीं
बच्चे की हर डिमांड को तुरंत पूरी कर देना भी बच्चे को बिगाड़ने की सबसे बड़ा माध्यम होता है. इसलिए ध्यान रखें कि बच्चे को वहीं चीजें दें जिनकी उन्हें जरूरत है. वरना उनकी आदत खराब हो जाएगी और इसका असर बच्चे के भविष्य पर पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: Parenting Tips: आत्मविश्वास से भरपूर होगा आपका बच्चा, बस अपनाने होंगे ये जरूरी टिप्स
यह भी पढ़ें: Parenting Tips: सफलता और समझदारी के लिए बच्चे में जरूर डालें ये आदतें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




