ePaper

Parenting Tips: आत्मविश्वास से भरपूर होगा आपका बच्चा, बस अपनाने होंगे ये जरूरी टिप्स

Updated at : 30 Jan 2026 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
Important Parenting Tips in Hindi

पैरेंटिंग टिप्स (Image-iStock)

Parenting Tips: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा आत्मविश्वासी बने. इसके लिए हम आपको कुछ जरूरी टिप्स देने जा रहे हैं जो आपके काम आएंगे.

विज्ञापन

Parenting Tips: माता-पिता बनना जीवन का सबसे सुखद अनुभव होता है और इसके साथ बहुत सारी जिम्मेदारियां भी आती है. बच्चे को लेकर हम गलत फैमी में रहते हैं कि उन्हें बस महंगे खिलौने देना और प्यार से दो बातें कर लेना ही काफी होता है. जबकि बच्चों के लिए प्यार से ज्यादा अच्छा व्यवहार जरूरी होता है. हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा आत्मविश्वास से भरपूर रहे. इसके लिए आपको रोजाना लाइफ में कुछ जरूरी आदतों को शामिल करना होगा.

आंखों में देखकर करें बात

जब आपका बच्चा कुछ बोल रहा हो तो आंखों में आंखें डालकर उसकी बातें सुनें. ऐसा करने से बच्चे को महसूस होगा कि उनकी बात आपके लिए महत्वपूर्ण है और उसे रिस्पेक्ट दिया जा रहा है.

गले लगाएं

टच करना प्यार जताने का सबसे शक्तिशाली तरीका माना जाता है. बच्चे को आप सुबह जगने पर, स्कूल से आने के बाद फिर रात को साने से पहले गले जरूर लगाएं. ऐसा करने से बच्चे का तनाव कम होगा और वह बेहतर महसूस करेगा.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: सफलता और समझदारी के लिए बच्चे में जरूर डालें ये आदतें

छोटी कोशिशों पर भी करें तारीफ

सिर्फ बड़ी नहीं बल्कि छोटी-छोटी कोशिशों पर भी आप बच्चे की तारीफ करना न भूलें. ऐसे में बच्चे के लगेगा कि आप उनके काम में ध्यान दे रहे हैं.

फैसले में करें शामिल

घर में रोजाना के काम यानी खाने का मेनू ही क्यों न हो, इसके लिए आप बच्चे की राय जरूर लें. इससे बच्चे को परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा होने का एहसास होगा.

स्पेशल टाइम

आजकल की व्यस्त लाइफ में हम बच्चों के साथ रहकर भी साथ नहीं हैं. जरूरी है कि हर दिन मात्र 10 मिनट का ऐसा समय निकालें, जिसमें टीवी और फोन से दूरी बनाए रखें. इस दौरान बस आप और आपका बच्चा एक साथ बैठे और आप उसकी बातें सुनें. ऐसे में बच्चे को महसूस होगा कि वह आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बात-बात में बच्चे पर नहीं पड़ेगी चीखने की जरूरत, बस जान लें ये जरूरी पैरेंटिंग टिप्स

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: किताबों से प्यार करने लगेंगे बच्चे, बस आजमाएं ये जरूरी टिप्स

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola