ePaper

Chanakya Niti: इन जगहों पर भूलकर भी न खोलें अपना मुंह, कुछ बोलने से टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़

Updated at : 19 Feb 2025 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

AI generated image

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आपको भूलकर भी अपना मुंह नहीं खोलना चाहिए. अगर आप इन जगहों पर अपना मुंह खोलते हैं या फिर कुछ बोलते हैं तो मुसीबतों का पहाड़ आप पर टूट सकता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान मानव जाति की भलाई के लिए इन्होने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल और समृद्ध जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो बिना सोचे समझे कहीं पर भी अपना मुंह खोल देते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आपको अपना मुंह भूलकर भी नहीं खोलना चाहिए. जब आप इन जगहों पर अपना मुंह खोलते हैं तो आप पर मुसीबतों का पहाड़ भी टूट सकता है. तो चलिए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

दूसरों के झगड़े में

चाणक्य नीति के अनुसार आपको कभी भी उस जगह पर अपना मुंह नहीं खोलना चाहिए और न ही अपनी राय देनी चाहिए जहां पर दो अन्य लोगों के बीच झगड़ा चल रहा हो. जब आप दूसरों के बीच अपनी राय देते है तो उनकी लड़ाई आपसे भी हो सकती है. जितना हो सके आपको इस तरह की किसी भी जगह पर चुप रहने की कोशिश करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: समझदार पुरुष अपनी पत्नी को कभी नहीं बताते ये बातें, जीवनभर चलते हैं सिर उठाकर

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जीवन में कभी नहीं सहना पड़ेगा धोखा खाने का दुख, चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल

जब कोई परेशानियों के बारे में बता रहा हो

आपको उस जगह पर हर कीमत पर चुप रहना चाहिए जहां पर कोई व्यक्ति आपसे अपनी परेशानियों को शेयर कर रहा हो. इस तरह की जगहों पर आपको जितना हो सके चुप रहना चाहिए और सामने वाले की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए.

जब कोई खुद की तारीफ करे

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको उस जगह पर हमेशा चुप रहना चाहिए जहां पर कोई खुद अपनी तारीफ कर रहा हो. जब कोई भी व्यक्ति अपनी तारीफ कर रहा हो और आप उस समय अपना मुंह खोलते हैं तो ऐसे में कई बार सामने वाले को अपमानित भी महसूस हो सकता है.

जब जानकारी पूरी न हो

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको उस जगह पर हमेशा चुप रहना चाहिए जहां पर किसी ऐसे मुद्दे पर बात हो रही हो जिसके बारे में आपको संपूर्ण जानकारी न हो. जब आप अधूरी जानकारी के साथ किसी मुद्दे पर अपना मुंह खोलते है तो लोग आपका मजाक बनाना भी शुरू कर देते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: ऐसी पत्नी, भाई और गुरु से आज ही बना ले दूरी, आचार्य चाणक्य ने बताया कारण

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola