Chanakya Niti: दूसरों की बुराई करने वालों का अंत कैसे होता है? आचार्य चाणक्य की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
chanakya niti on criticizing others

AI generated image

Chanakya Niti: चाणक्य नीति हमें बताती है कि दूसरों की बुराई करना एक ऐसी आदत है जो इंसान के जीवन को बर्बाद कर देती है. इससे न केवल समाज में उसकी छवि खराब होती है बल्कि उसका कॉन्फिडेंस और मेंटल पीस भी छीन लेता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे बुद्धिमान और ज्ञानी पुरुष के तौर पर जाना जाता है. आचार्य चाणक्य उनकी गहरी सोच और नीतियों के लिए भी जाना जाता हैं. उनकी कही गयी बातें आज भी इंसान को सही और गलत के बीच का अंतर सिखाती हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार, इंसान की आदतें उसके आज और आने वाले जीवन को तय करती हैं. अगर कोई व्यक्ति हमेशा मेहनत और पॉजिटिव थिंकिंग के साथ आगे बढ़ता है तो वह सफलता पाता है, लेकिन जो लोग दूसरों की बुराई में समय बर्बाद करते हैं, उनका जीवन पीछे छूट जाता है. दूसरों की बुराई करना न केवल इंसान को दुनिया की नजरों के सामने गिरा देता है बल्कि उसकी मेंटल पीस और खुशियों को भी छीन लेता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन लोगों का अंजाम बताने जा रहे हैं जो अपना ज्यादातर समय दूसरों की बुराई करने में बिता देते हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.

दूसरों की बुराई करने से क्या मिलता है?

आचार्य चाणक्य के अनुसार अक्सर लोग समय काटने के लिए, जलन की भावना के कारण या दूसरों के सामने अपनी कमियों को छुपाने के लिए दूसरों की बुराई करने लगते हैं. ऐसा करने से उन्हें लगता है कि उन्होंने सामने वाले को छोटा दिखा दिया. लेकिन सच यही है कि बुराई करने से न तो सामने वाला छोटा होता है और न ही बुराई करने वाले की इज्जत बढ़ती है. आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति हमेशा दूसरों की बुराई करता रहता है लोग उस व्यक्ति से ही दूरी बनाने लग जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: कैसा होता है उनका अंजाम जो डालते हैं पराई स्त्री और पराए धन पर नजर? आचार्य चाणक्य से जानें दुखद अंत

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: हर पुरुष को पता होनी चाहिए महिलाओं से जुड़ी ये 5 रोचक बातें, आचार्य चाणक्य से जानें छिपे हुए राज

बुराई करने वाला कभी आगे नहीं बढ़ता

चाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति हमेशा दूसरों की बुराई में समय बर्बाद करता है वह अपने जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ सकता और न ही तरक्की कर सकता है. जो इंसान हमेशा दूसरों की बुराई करता है उसका ध्यान मेहनत, लक्ष्य और सेल्फ डेवलपमेंट से हटकर सिर्फ दूसरों पर ही रहता है. ऐसे लोग न तो खुद तरक्की कर पाते हैं और न ही समाज में इज्जत कमा पाते हैं.

समाज में गिर जाती है इज्जत

आचार्य चाणक्य के अनुसार एक इंसान की पहचान उसके व्यवहार से होती है. अगर कोई हमेशा बुराई करता है तो धीरे-धीरे उसकी छवि एक निगेटिव और जलनखोर व्यक्ति की बन जाती है. लोग उसकी बातों को गंभीरता से लेना बंद कर देते हैं और धीरे-धीरे उससे दूरी बनाने लगते हैं. इस तरह ऐसे व्यक्ति अकेलेपन का शिकार हो जाते हैं.

मेंटल पीस हो जाता है खत्म

आचार्य चाणक्य के अनुसार, बुराई करने वाले व्यक्ति के मन में हमेशा निगेटिव चीजें भरी रहती हैं. इस वजह से उसका मन हमेशा अशांत रहता है और जीवन में खुशियां कम होने लगती हैं. दूसरों की बुराई करने से किसी का नुकसान हो या न हो, लेकिन बुराई करने वाला व्यक्ति खुद स्ट्रेस में रहता है और साथ ही जीवन में कभी भी संतुष्ट नहीं हो पाता है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: छुपकर इन 3 कामों को करने वाला इंसान कभी नहीं करता तरक्की, देखते ही देखते जीवन भी हो जाता है बर्बाद

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola