ePaper

Chanakya Niti : शादी के लिए सही जीवनसाथी का चयन कैसे करें, जानिये क्या कहती है चाणक्य नीति

Updated at : 24 Feb 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti : चाणक्य का मानना था कि एक सफल शादी की नींव सच्चाई, ईमानदारी और सच्चे प्रेम पर होती है.

विज्ञापन

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की नीतियां केवल राजनीति तक सीमित नहीं थीं बल्कि उन्होंने जीवन के विभिन्न पहलुओं, रिश्तों और प्रेम संबंधों के बारे में भी अहम मार्गदर्शन दिया है. आचार्य चाणक्य के विचारों में शादी के लिए सही जीवनसाथी चुनने से लेकर रिश्ते में सुख-शांति बनाए रखने के तरीके भी शामिल हैं.चाणक्य का मानना था कि एक सफल शादी की नींव सच्चाई, ईमानदारी और सच्चे प्रेम पर होती है.उन्होंने कहा था कि अगर व्यक्ति अपने जीवनसाथी को सही रूप में चुनता है तो उसका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सकता है.

गुणों को प्राथमिकता दें सुंदरता को नहीं

आचार्य चाणक्य ने कहा कि शादी के लिए किसी महिला का चयन करते समय उसकी शारीरिक सुंदरता को अधिक महत्व नहीं देना चाहिए. इसके बजाय उसके गुणों को देखें. एक पत्नी का गुणवान होना न केवल आपके जीवन को आसान बनाएगा बल्कि विपत्ति के समय वह पूरे परिवार को संभालने में सक्षम होगी.

मन की सुंदरता को दें प्राथमिकता

चाणक्य ने यह भी कहा था कि महिला का चुनाव करते समय उसकी मानसिक और आंतरिक सुंदरता को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. एक धैर्यवान, संयमित और धर्म-कर्म में विश्वास रखने वाली महिला आपके जीवन को शांति और समृद्धि दे सकती है.

Also Read : Chanakya Niti: समय से पहले बुढ़ापे का शिकार बना सकती हैं ये आदतें,जानें क्या करें

गुस्से वाली महिला से बचें

चाणक्य के अनुसार अगर कोई महिला बार-बार गुस्से में रहती है तो उससे दूर रहना चाहिए. उनका मानना था कि गुस्सैल महिला परिवार में खुशहाली नहीं ला सकती है और उसका रिश्ता समस्याओं से भरा हो सकता है. इसलिए ऐसी महिला से शादी करने से बचना चाहिए जो हमेशा गुस्से में रहती हो.

आध्यात्मिक रूप से जागरूक महिला चुनें

चाणक्य नीति के अनुसार यदि कोई महिला धर्म और आध्यात्मिक मामलों में विश्वास रखती है और अपने कर्तव्यों को समझती है तो वह परिवार में सुख-शांति बनाए रखने में सफल हो सकती है. ऐसी महिला से शादी करने से आपका जीवन खुशहाल रहेगा.

Also Read : Chanakya Niti: ये 3 बातें कभी किसी काे न बताएं,सफलता खुद चूमेंगी आपके कदम

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola